
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 14 january 2021
आज साल 2021 की तारीख 14 जनवरी को बृहस्पतिवार Thursday का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु भी कहा जाता है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार Thursday भी कहते हैं। वहीं कुंडली में भी गुरु विद्या के कारक माने गए हैं। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव स्वयं श्री हरि विष्णु हैं। वहीं यह दिन विद्या का कारक होने के चलते इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है।
जानिए आज 14 जनवरी राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
आज का राशिफल : Today Rashifal - 14 january 2021, Thursday...
1. मेष राशि
पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेना होगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होगे। आकस्मिक लाभ संभव।
2. वृषभ राशि
झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी आपकी कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं। कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं आज आप का सपना पूरा हो सकता है।
3. मिथुन राशि
नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदले लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दे। कर्मचारियों से परेशान रहेगे।
4. कर्क राशि
जमींन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होेगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।
5. सिंह राशि
अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। घर परिवार में शान्ति हो, इसके लिए हनुमान जी की आराधना करे। चमत्कारी लाभ होगा।
6. कन्या राशि
आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ो की राय जरुर लें। अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।
7. तुला राशि
कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।
8. वृश्चिक राशि
व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन सम्बन्धित मामले आज सुलझ सकते हैं।संतान के सफल होने से मन प्रस्सन रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहे लाभ होगा।
9. धनु राशि
आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड सकते हैं। दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है। जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा।
10. मकर राशि
जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पेसो का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी।
11. कुम्भ राशि
शासन प्रशासन की अडचने आज आ सकती हेैं जल्दबाजी में कोई कार्य न करे, सही समय का इन्जार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।
12. मीन राशि
कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं, सतर्क रहें। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है, उचित होगा शांत रहें।
Published on:
13 Jan 2021 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
