scriptआज का राशिफल : सोमवार के दिन कैसे रहेगा सभी 12 राशियों का हाल, जानें यहां | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 19 October2020 | Patrika News

आज का राशिफल : सोमवार के दिन कैसे रहेगा सभी 12 राशियों का हाल, जानें यहां

locationभोपालPublished: Oct 18, 2020 04:59:35 pm

आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि…

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 19 October2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 19 October2020

आज साल 2020 की तारीख 19 अक्टूबर को सोमवार Monday का दिन है। सोम यानि चंद्र… ज्योतिष में चंद्र को मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवान शिव शंकर हैं।
आज का विशेष : Today’s Special 19 October 2020…
आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि ( 02:07 PM तक फिर चतुर्थी) व दिन सोमवार ( 19 October 2020, Monday ) का है। इस दिन विशाखा नक्षत्र ( 06:08 AM तक फिर अनुराधा 03:53 AM तक अक्टूबर 20 ) रहेगा। वहीं आज से शारदीय नवरात्रि 2020 का तीसरा दिन है।
19 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त : 11:20 AM से 12:06 PM
: अमृत काल : 06:27 PM से 07:54 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : 06:08 AM से 03:53 AM, अक्टूबर 20
: रवि योग : 06:08 AM से 03:53 AM, अक्टूबर 20
19 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 08:16:16 से 09:02:09 तक
: राहुकाल – 07:24:39 से 08:50:40 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 19 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 19 October 2020, Monday…

1. मेष राशि –
आज धनलाभ होने के साथ ही व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। संतान के विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेगे। अपनी जिम्मेदारी को समझे। गृहस्थ सुख मिलेगा। वहीं आलस्य की अधिकता से कार्यो में विलंभ होगा।

2. वृषभ राशि –
अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए अनुकूल समय है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनो के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

3. मिथुन राशि –
आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

4. कर्क राशि –
न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट,विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।

5. सिंह राशि –
आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ में कमी आएगी।

6. कन्या राशि –
कुछ भी बोलने से पहले अच्छी तरह से सोचें। आज अप्रिय सूचना से मन दुखी होगा। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी।प्रेम प्रसंग के चलते तनाव संभव है। बिजली के उपकरण खरीदने में धन ख़र्च होगा।

7. तुला राशि –
आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यो से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।

8. वृश्चिक राशि –
समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

9. धनु राशि –
आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। लेकिन, नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।

10. मकर राशि –
दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

11. कुम्भ राशि –
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

12. मीन राशि –
व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो