
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 27 august2020
आज साल 2020 के अगस्त की 27 तरीख यानि 27 अगस्त 2020 को बृहस्पतिवार thursday का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरुति माना जाता है, इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है। कुंडली में इसे विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन की कारक देव श्री हरि विष्णु हैं। वहीं इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।
आज का विशेष : Today's Special 27 August 2020...
आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि ( 09:25 AM तक फिर दशमी ) व दिन बृहस्पतिवार ( 27 August 2020, thursday ) का है। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र ( 12:37 PM तक फिर मूल ) रहेगा।
27 अगस्त 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:34 AM − 12:25 PM
27 अगस्त 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 14:57:38 से 15:48:38 तक
: राहुकाल - 13:34:46 से 15:10:23 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 27 अगस्त 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
आज का राशिफल : Today Rashifal - 27 August 2020, thursday
1. मेष राशि :-
आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।
2. वृषभ राशि :-
समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।
3. मिथुन राशि :-
आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा।
4. कर्क राशि :-
सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा।
5. सिंह राशि :-
कार्य की अधिकता के बीच कार्य में सफलता से मनोबल मजबूत होगा। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।
6. कन्या राशि :-
सुख-समृद्धि वृद्धि के बीच आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। कम बोलें अच्छा बोलें ।
7. तुला राशि :-
व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना के बीच मित्र मिलन सम्भव है।
8. वृश्चिक राशि :-
दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
9. धनु राशि :-
निवेश किए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में देरी होगी। अर्थ व्यवस्था बिगड़ने से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी।
10. मकर राशि :-
कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी के नुकसानदायक रहने की संभावना के बीच कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें, मेहनत करें।
11. कुंभ राशि :-
आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे।
12. मीन राशि :-
पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। आलस को त्याग करते हुए अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।
Published on:
26 Aug 2020 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
