आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया...
साल 2020 की जुलाई का आज 22वां दिन यानि 22 जुलाई 2020 को बुधवार Wednesday का दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है, वहीं इसे बुद्धि का कारक ग्रह भी माना गया है। इसका रंग हरा व रत्न पन्ना है। वहीं इस दिन की कारक देव प्रथम पूज्य श्रीगणेश हैं।
आज का विशेष : Today's Special 22 July 2020
आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि ( 07:22 PM तक फिर तृतीया ) व दिन बुधवार ( 22 july 2020, Wednesday ) का है। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र ( 07:16 PM तक फिर मघा ) रहेगा।
22 जुलाई 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त - नहीं है
: अमृत काल - 05:45 PM से 07:16 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग - नहीं है
22 जुलाई 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 17:00:32 से 17:54:24 तक
: राहुकाल - 12:04:17 से 13:45:17 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 22 जुलाई 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
आज का राशिफल : Today Rashifal - 22 July 2020, Wednesday
1. मेष राशि:-
व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल संभव है। कार्य लंबित होंगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है।
2. वृषभ राशि:-
आज प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव के बीच आप को पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।
3. मिथुन राशि:-
आज भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर के बीच परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं वह गलत साबित होगी।
4. कर्क राशि:-
शुभ समाचार मिलने के बीच कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। ध्यान रहे, आप का अपना आप को धोखा दे सकता है।
5. सिंह राशि:-
समय शुभ व अनुकूल है, लेकिन तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतें। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।
6. कन्या राशि:-
लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।
7. तुला राशि:-
समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेंदारी मिल सकती है। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे।
8. वृश्चिक राशि:-
कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने के साथ ही आपके कार्य की प्रशंसा होगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
9. धनु राशि:-
कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसङ्ग होंगे व स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।
10. मकर राशि:-
आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है। अपने व्यवहार में नरमी लाएं।यात्रा के योग हैं। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।
11. कुम्भ राशि:-
कार्यक्षेत्र में सामंजस्य के बीच व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा। ध्यान रखें, किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा।
12. मीन राशि:-
साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।