
astrological video 11 january 2021 aaj ka video horoscope rashifal
आज साल 2021 की तारीख 11 जनवरी को सोमवार Monday का दिन है। सोम यानि चंद्र... ज्योतिष में चंद्र को देव ग्रहों का मंत्री माना जाता है। वहीं कुंडली में इसे मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफ़ेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं महादेव हैं।
आज त्रयोदशी 02:32 PM तक उसके बाद चतुर्दशी तिथि रहेगी।
आज का राशिफल : Today Rashifal - 11 january 2021, Monday...
1. मेष राशि
विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे। विवेक से कार्य करें।
2. वृषभ राशि
विवाद न करें।पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेगे। भविष्य की चिंता रहेगी।किसी की जमानत देकर जोखिम न लें।
3. मिथुन राशि
मिजाज खुशनुमा रहेगा।जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता हे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।
4. कर्क राशि
अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।समय रहते अपने कार्यो का विभाजन कर दे।
5. सिंह राशि
अपनी आदतो को बदले और प्रयास करे की जो भी फैसला ले उस पर कायम रहे । सन्तान से मनभेद होगा।
6. कन्या राशि
अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा।
7. तुला राशि
नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं ।रचनात्मक कार्यो में रुचि रहेगी।
8. वृश्चिक राशि
परिवारिक कार्यक्रमों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
9. धनु राशि
किसी की सनी सुनाई बातो पर विश्वास न करे।संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता पिता से अनबन सम्भव है ।
10. मक़र राशि
प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा।दिनचर्या व्यस्त रहेगी। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है ।
11. कुम्भ राशि
यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।
12. मीन राशि
चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा।
Published on:
11 Jan 2021 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
