राशिफल

Aaj ka Rashifal: इन राशियों के लिए खास रहेगा 2020 का तीसरा दिन

Aaj ka Rashifal: इन राशियों के लिए खास रहेगा 2020 का तीसरा दिन

2 min read
Jan 03, 2020
,,

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries horoscope Today: जीवनसाथी के साथ लंबे समय की यात्रा होगी। युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे। खर्च बढ़ेगा।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: समय अनुकूलता का आभास होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: तरक्की के योग है। काम की तारीफ होगी। मांगलिक यात्रा योग है। कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता होगी। अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: कार्यों में गति आयेगी। अटके काम पूरे होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं। यात्रा संभव है।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: अपने क्रोध पर काबू रखें। रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। संबंध सुधारने की पहल करेंगे। परिणय चर्चाओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलेगा। संतान सुख संभव है। शुभ समाचार का संचार होगा। लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: समय का लाभ लेना सीखें। आपके भोलेपन का सभी लाभ लेंगे। अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा। आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी। बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे। दाम्पत्य सुख मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग है। कारोबार में सफलता मिलेगी। लेखन और कला से जुडे लोगों को सम्मान मिलेगा, पर वादा पूरा करने पर प्रसन्नता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों रुचि बढ़ेगी।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद दिलवायेगी। मन से काम किया तो इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे। खामोशी के बजाय अपनी बातें रखें, गलत-फहमी दूर होगी। नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है। सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है। कारोबारी यात्रा होगी। वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आप सोचते हैं कि एक दिन जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंगे। मेहनत करेंगे तो ही जीवन में सफल होंगे। परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे। समय अच्छा रहेगा। युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे। सोच-समझकर वादा करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा।

Updated on:
03 Jan 2020 10:40 am
Published on:
03 Jan 2020 10:24 am
Also Read
View All
Aaj Ka Rashifal 18 January: राशिफल 18 जनवरी 2026: मौनी अमावस्या पर कैसा रहेगा आपका दिन? जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

Weekly Horoscope 18 To 24 January 2026 : इस सप्ताह में इन राशिवालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानिए कैसा रहेगा तुला से लेकर मीन राशिवालों का हाल

Weekly Horoscope 18 January To 24 January 2026: साप्ताहिक राशिफल: जनवरी के आने वाला सप्ताह में इन राशिवालों को मिल सकता है धन का लाभ, जानिए मेष से लेकर कन्या राशियों के लिए कैसा रहेगा समय

Tarot Horoscope 18 January 2026: आज बदलेगा इन 5 राशियों के भाग्य का खेल, जानिए आपकी राशि के संकेत

Numerology: इन मूलांक वालों की कुंडली में होता है राजयोग, जीते हैं राजाओं सी जिंदगी

अगली खबर