scriptAaj ka Rashifal: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी रविवार | dainik horoscope 29 december 2019 Aaj Ka Rashifal | Patrika News
राशिफल

Aaj ka Rashifal: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी रविवार

सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी रविवार

भोपालDec 29, 2019 / 10:16 am

Devendra Kashyap

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries horoscope Today: दिन की शुरुआत प्रसन्नचित्त होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी स्वागत समारोह में शामिल हो सकते हैं। संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रतिद्वंदी परेशान कर सकते हैं। सतर्क रहें।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: आपकी मानसिकता दिन पर दिन नकारात्मक होती जा रही है। समय पर संभल जाएं। तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी। मित्रों की मदद से काम पूरे होंगे। राजनीती में आपका कद बढ़ सकता है। परिश्रम करना होगा।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: अपने करियर के प्रति आप ईमानदारी से काम नहीं कर रहे हैं। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भवन भूमि के कार्यों में कानूनी अड़चन आएगी। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें। आपके अपनों द्वारा कार्यों में अवरोध संभव है।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। परिजनों द्वारा आपकी भावनाओं को नजरअंदाज किया जाएगा। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: समय का दुरुपयोग कर रहे हैं। अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। धनलाभ होगा। शुभ समा‍चार मिलेंगे। चोरी आदि से हानि संभव है। निवेशादि शुभ रहेगा। चिंता तथा तनाव सताएंगे।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: भूलने की आदत के कारण आपको अपनों का क्रोध झेलना पड़ेगा। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायिक नवीन कार्य शुरू करने का मन बनेगा। यात्रा-निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: किसी भी कीमत पर अपना रूका काम करवाने की जिद्द रहेगी। व्यय वृद्धि होगी। खर्च की अधिकता से अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद न करें।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: बात-बात पर क्रोध आना अच्छी बात नहीं है। समय पर संभलना आपके और परिवार के लिए बेहतर होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। किसी बड़े संत साधुओं का सानिध्य मिलेगा। धन कोष में वृद्धि होगी।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेंगे। निजी समस्याओं को हर किसी को न बताएं। भवन निर्माण के रूके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजानिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अपने आप को सही साबीत करना होगा। अध्ययन और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। राजकीय सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आज वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद न करें। किसी को उधार पैसा न दें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामों के लिए धैर्य रखें।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आपकी मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार निवेश-नौकरी लाभ की स्थिति बनेगी। अस्वस्थता रह सकती है। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। काम को टालने की कोशिश न करें। आज किसी भूखे को भोजन जरूर करवाएं।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj ka Rashifal: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी रविवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो