राशिफल

Dhanteras Rashifal: शुक्रवार को इन पर धन वर्षा, मिलेगा लक्ष्मीजी का आशीर्वाद

Dhanteras Rashifal शुक्रवार 10 नवंबर का दिन बेहद खास है। इसी दिन धनतेरस है। धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा होगी। इस विशेष दिन कई राशियों को लक्ष्मीजी का आशीर्वाद मिल रहा है। इन राशियों पर धन वर्षा होगी। आज का राशिफल में आइये जानते हैं किसके लिए शुभ है शुक्रवार..

2 min read
Nov 09, 2023
धनतेरस राशिफल 10 नवंबर 2023

मेष राशि
किसी व्यक्ति विशेष का आपके जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जाएगा।

वृषभ राशि
जरूरत से ज्यादा किसी की घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।

मिथुन राशि
समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

कर्क राशि
अपने विवेक से हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेगा।

सिंह राशि
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आपको आगे बढ़ने में मददगार बनेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

कन्या राशि
अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिकजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

तुला राशि
भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव।

वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

धनु राशि
स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव है।

मकर राशि
अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कुंभ राशि
अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान हो सकता है। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। आपके वाक्चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि
मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधो में मजबूती आएगी। आलस्य की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

Updated on:
09 Nov 2023 05:52 pm
Published on:
09 Nov 2023 05:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर