आपकी राशि धनु है तो मई 2024 में आपका मन बाहरी गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। घर में रहकर भी आप बाहर क्या चल रहा है इस पर नजर रखेंगे। ज्यादातर समय आप टीवी, कंप्यूटर, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इत्यादि पर खर्च करेंगे। इस कारण आपके परिवारवाले आपसे नाराज हो सकते हैं। मई के तीसरे सप्ताह में अपने भाई या बहन के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उनके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। इसलिए भारी सामान उठाने और बाहर का खाना खाने से बचें।