scriptRashifal 07 October 2021 मेष, कन्या, तुला, मीन वालों का बेहद शुभ दिन, जानिए आपके लिए क्या सौगात लाईं मां दुर्गा | Horoscope 07 October 2021 Daily Rashifal 07 October 2021 | Patrika News

Rashifal 07 October 2021 मेष, कन्या, तुला, मीन वालों का बेहद शुभ दिन, जानिए आपके लिए क्या सौगात लाईं मां दुर्गा

Published: Oct 06, 2021 03:05:12 pm

Submitted by:

deepak deewan

Aaj Ka Rashifal 07 October 2021 Aaj Ki Astrology

rashifal_07.png
7 October 2021 को गुरुवार का दिन है। आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा की तिथि है. आज से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। चन्द्रमा सुबह 10:18 बजे तक कन्या राशि में और फिर तुला राशि में संचार करेगा. उज्जैन के ज्योतिषी व पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास बताते हैं कि आज का दिन अधिकांश लोगों के लिए बहुत शुभ फलदायक है। आइए देखते हैं कि 7 October 2021 का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा-
Aries Daily Horoscope 07 October 2021 आज का मेष राशिफल
मेष:- क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा।व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर सम्भल जायं।निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करे।
Taurus Daily Horoscope 07 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
वृषभ:- अपने कैरियर को ले कर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
Gemini Daily Horoscope 07 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
मिथुन:-व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं।आज खुश खबर मिलने का दिन है।
Cancer Daily Horoscope 07 October 2021 आज का कर्क राशिफल
कर्क:-दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्य स्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।
Horoscope 07 October 2021 Daily Rashifal 07 October 2021
IMAGE CREDIT: patrika

Leo Daily Horoscope 07 October 2021 आज का सिंह राशिफल
सिंह:- अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

Virgo Daily Horoscope 07 October 2021 आज का कन्या राशिफल
कन्या-पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

Libra Daily Horoscope 07 October 2021 आज का तुला राशिफल
तुला: निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

Scorpio Daily Horoscope 07 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक:-घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Sagittarius Daily Horoscope 07 October 2021 आज का धनु राशिफल
धनु:-दूसरों को देख कर अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यवसायिक नवीन गतिविधियाँ लाभकारी रहेंगी।

Capricorn Daily Horoscope 07 October 2021 आज का मकर राशिफल
मकर:- अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजना प्रारंभ होगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

Aquarius Daily Horoscope 07 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
कुम्भ:-दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं पर आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

Pisces Daily Horoscope 07 October 2021 आज का मीन राशिफल
मीन:- आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो