7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 09 August- गौरी पुत्र के दिन किस राशि को होगा धन लाभ, गणेश जी किस पर बरसाएंगे आशीर्वाद

अगस्त महीने के नवेें दिन यानि बुधवार, 9 अगस्त 2023 का राशिफल आपके जीवन में काफी विशेष रहने वाला है। अगस्त की 9 तारीख को बुधवार है, ज्योतिष में बुध के कारक देव गौरी पुत्र भगवान गणेश जी माने जाते हैं।

4 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Aug 08, 2023

daily_rashifal.png

,,

Rashifal of August 9, 2023: अभी सावन अधिक मास चल रहा है, वहीं इस दौर शिव परिवार की पूजा खास मानी जाती है। ऐसे में आज का राशिफल आपके जीवन की घटनाओं का पूर्वानुमान बता सकता है। ध्यान रहे कि कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में यहां ये भी समझ लें कि हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। वहीं बुधवार का दिन किसी राशि के जातकों के लिए अति विशेष तो किसी के लिए सामान्य होने का संकेत दे रहा है, जिसे आज के राशिफल में पढ़ सकते हैं। इस दैनिक राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास...

1. मेष राशि-
आज के राशिफल के अनुसार बुधवार यानि 09 अगस्त 2023 के दिन मेष राशि के जातकों में क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। उचित होगा कि समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

2. वृषभ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार बुधवार यानि 09 अगस्त 2023 के दिन वृषभ राशि के जातक अपने कॅरियर को ले कर चिंतित रहेंगे। उचित रहेगा कि नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

3. मिथुन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार बुधवार यानि 09 अगस्त 2023 का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए खुश खबरी मिलने का दिन है। अत: व्यस्त रहें मस्त रहें। दूसरों की सदैव मदद करने में तैयार रहने के बीच आप अपने दु:ख को छुपा रहे हैं। बुधवार को आपके खर्च में अनावश्यक रूप से बढ़ौतरी दिखने के आसार हैं।

4. कर्क राशि-
आज के राशिफल के अनुसार बुधवार यानि 09 अगस्त 2023 का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए प्रबल आर्थिक योग का निर्माणह होता दिख रहा है। इस दिन सामाजिक कार्यों के फलस्वरूप आपके सुयश और प्रभाव में वृद्धि हो सक ती है। कार्य स्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होने की संभावना है। ध्यान रहे दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास करने से बचें।


ये भी पढ़ें-

बुधवार, 09 अगस्त 2023 के शुभ मुहूर्त, कौन सा समय है आपके लिए खास

Vedic Astrology- वक्री गुरु खोलेंगे इन राशियों के लिए जीत का हर रास्ता

ऐसे लड़के जिन पर सम्मोहित सी हो जाती हैं लड़कियां

5. सिंह राशि-
आज के राशिफल के अनुसार बुधवार यानि 09 अगस्त 2023 का दिन सिंह राशि के जातक अपनी बातों से लोगो को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। इस दिन प्रियजनों के साथ समय का सदुपयोग कर सकेंगे। वहीं वाद-विवाद और झगड़ेे के चलते आपमें से कुछ के मानसिक कष्ट में इजाफा होगा, बच्चों के व्यवहार से भी मन में निराशा का जन्म हो सकता है।

6. कन्या राशि-
आज के राशिफल के अनुसार बुधवार यानि 09 अगस्त 2023 का दिन कन्या राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिलती दिख रही है। बुधवार के दिन आप समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। वहीं इस दिन पारिवारिक सुख व धन में भी इजाफे की संभावना है। ध्यान रहे कि वाणी संयम आवश्य रखें।

7. तुला राशि-
आज के राशिफल के अनुसार बुधवार यानि 09 अगस्त 2023 का दिन तुला राशि के जातकों को निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। पारिवारिक सुख व धन में वृद्धि के बीच वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के साथ ही बुधवार को नौकरी में पदोन्नति के योग भी हैं।

8. वृश्चिक राशि-
आज के राशिफल के अनुसार बुधवार यानि 09 अगस्त 2023 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। वृश्चिक राशि के जातक अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। जबकि इस दिन घर गृहस्थी की भाग दौड़ में भी व्यस्त रहेंगे। आपमें से कुछ को मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का भी अवसर मिलेगा।

9. धनु राशि-
आज के राशिफल के अनुसार बुधवार यानि 09 अगस्त 2023 का दिन धनु राशि के जातकों की व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। इस दौरान व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहने का अनुमान है। बुधवार के दिन परोपकार के माध्यम से मानसिक सुख अर्जित करेंगे। उचित होगा कि जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। ध्यान रहें कि दूसरों की जीवनशैली को अपनाने का प्रयास न करें, वरना परेशानी में फंस सकते हंै।

10. मकर राशि-
आज के राशिफल के अनुसार बुधवार यानि 09 अगस्त 2023 का दिन मकर राशि के जातकों को कर्ज से बचना होगा। दरअसल इस दिन घर की साज सज्जा पर भारी खर्च हो सकता है। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनने के बीच उचित रहेगा कि अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाएं। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है।

11. कुम्भ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार बुधवार यानि 09 अगस्त 2023 का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए उपयुक्त है। इस दिन यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग के बीच सरकारी कामों में भी सफलता मिलने की संभावना है। बुधवार के दिन आजीविका में वृद्धि की उम्मीद के साथ व्यापार में लाभ की संभावना है। ध्यान रहे आज आपको उन लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिल सकता है, जिनकी मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहते हैं।

12. मीन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार बुधवार यानि 09 अगस्त 2023 का दिन मीन राशि के जातकों को उनकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। बुधवार के दिन जहां दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा तो वहीं राजनीति के नए संबंध भी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आज यानि बुधवार के दिन सभी कार्य आपकी योजनाओं के मुताबिक ही होंगे।