5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल 16 जुलाई 2022: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, कन्या राशि वालों को अज्ञात स्रोत से मिल सकता है धन!

16 July 2022 Horoscope In Hindi: धनु राशि वालों को नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सिंह राशि वालों को आज धन प्राप्ति होने के प्रबल संयोग बनते नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
rashifal 16 july 2022, horoscope 16 july 2022, 16 july 2022 ka rashifal, today horoscope in hindi, dainik rashifal, aaj ka rashifal, daily horoscope in hindi, राशिफल 16 जुलाई 2022,

राशिफल 16 जुलाई 2022: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, कन्या राशि वालों को अज्ञात स्रोत से मिल सकता है धन!

Aaj Ka Rashifal 16 July 2022: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन...

मेष राशि (Aries)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहेगा लेकिन अपने बजट का भी ख्याल रखें। घर के छोटे सदस्यों के लिए भी समय निकालें। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। सिंगल हैं तो जल्द ही जीवन में किसी का आगमन हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)
अपने प्रेमी से फोन पर बातचीत हो सकती है। घर के लिए किया गया निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। लंबे समय से चल रही किसी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में भी आज लंबे समय बाद शांतिपूर्ण दिन आएगा।

मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन दोस्तों और परिवार वालों के साथ मौजमस्ती में बिताएंगे। काम में लंबे समय की व्यस्तता आज कम हो सकती है। रात्रि में कहीं से धन लाभ हो सकता है। घर में किसी से वाद विवाद हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)
खर्चा बढ़ सकता है लेकिन आर्थिक तंगी से बचे रहेंगे। आज का दिन आनंद आनंदपूर्ण रहेगा। आज अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo)
आज धन प्राप्ति के प्रबल संयोग बन रहे हैं। आज खुद के लिए भी फुर्सत के पल मिलेंगे। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता आ सकती है लेकिन कारण समझ नहीं पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)
आज किसी अज्ञात स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज खाली समय में लंबे समय से सोचे हुए कार्यों को अमल में लाने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

तुला राशि (Libra)
आज अपने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। दूसरों पर धन खर्च करेंगे। पिताजी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी की सेहत परेशान कर सकती है। नौकरी में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)
घर-परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी में आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मन शांत रहेगा। वाणी में कठोरता सकती है इसलिए सोच-समझकर बातचीत करें।

मकर राशि (Capricorn)
भवन सुख संभव है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। संतान की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। कारोबार में लाभ के लिए कोई मित्र सहयोगी बन सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)
पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। माता की सेहत से परेशान हो सकते हैं। आज किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)
आज आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं। संतान की सेहत का ख्याल रखें। वाहन सुख संभव है। धन प्राप्ति के योग बनते नजर आ रहे हैं। व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें।

यह भी पढ़ें: Sawan Month Bhog: भगवान शिव को बेहद प्रिय हैं ये 3 पकवान, सावन में भोग लगाकर पाएं उनका आशीर्वाद