आज का राशिफल 18 अगस्त से संकेत मिल रहा है कि 18 अगस्त को कई राशियों के लोगों को सौगात मिल सकती है। इसके बारे में दैनिक राशिफल में बता रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।
मेष राशिः धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रहीं हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।
वृषभ राशिः लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को हो सकता है।
मिथुन राशिः कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना कम हैं। इस पर ध्यान दें, जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूजी लगानी पड़ सकती है।
कर्क राशिः क्या करूं, क्या न करूं.. इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें तो लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
सिंह राशिः आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग 18 अगस्त को संभव है। समय कम है, काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
कन्या राशिः जो करना चाहिए वो करिए। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
तुला राशिः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आम तौर पर जीवन जीने के दो तरीके होते हैं। पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है, दूसरा कि हर वस्तु एक चमत्कार है। इस लिए कर्म करे और अपने आप को कर्म के प्रति समर्पित कर दें। पं. व्यास के अनुसार 18 अगस्त को आपको आर्थिक लाभ संभव है।
वृश्चिक राशिः व्यापार में चल रही मंदी से सारे काम प्रभावित होंगे। 18 अगस्त का समय अच्छे बुरे की पहचान कराने वाला है। आजीविका के लिए यात्रा होगी। संचित धन का उपयोग होगा। भूमि भवन संबंधित अनुबंध संभव है।
धनु राशिः मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। माता पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। कार्यों में आ रहे बार-बार के अवरोध से परेशान होंगे। न्याय पक्ष अनुकूल होगा।
मकर राशिः दिन की शुरुआत धीमी गति के साथ होगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। समय की सार्थकता महसूस होगी। व्यापार विस्तार में पैसा लगाना पड़ सकता है। पारिवारिक संम्पत्ति का विवाद उभर सकता है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
कुंभ राशिः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आज कुंभ राशि वालों के दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें, छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक लाभ से रूके कार्य पूरे होंगे।
मीन राशिः अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। अनजाने में हुई गलती से दुःख होगा। लंबे समय से अटके कार्य आज पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी से दूर रहें। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी।