scriptHoroscope Today 2 October: इन 6 राशि वालों के लिए बड़ा खास होगा रविवार का दिन | Horoscope today 2 October 2022 Aaj ka rashifal in hindi astrological prediction | Patrika News
राशिफल

Horoscope Today 2 October: इन 6 राशि वालों के लिए बड़ा खास होगा रविवार का दिन

 
Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए सेहत, करियर, धन, वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा रविवार का दिन…

नई दिल्लीOct 01, 2022 / 03:22 pm

Tanya Paliwal

2_october.jpg

Horoscope Today 2 October: इन 6 राशि वालों के लिए बड़ा खास होगा रविवार का दिन

आज का राशिफल, 2 अक्टूबर 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। वहीं दैनिक राशिफल में आप जानते हैं अपने हर दिन की घटनाओं का भविष्यफल। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा रविवार का दिन…

मेष राशि: मन में किसी अज्ञात कारण से भय उत्पन्न हो सकता है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। खर्चे बढ़ सकते हैं।

वृष राशि: माता-पिता से प्रेम मिलेगा। परिवार में आपको सम्मान दिया जाएगा। वस्त्रों की खरीदारी कर सकते हैं। संपत्ति से धन लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। जोश और उत्साह से काम करेंगे।

मिथुन राशि: आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान को लेकर परेशान हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का दफ्तर में अपने अफसरों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। काम में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

कर्क राशि: मन शांत रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आमदनी में कमी और खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दोस्तों से मुलाकात संभव है।

सिंह राशि: आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों की आज अपने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आमदनी में वृद्धि के लिए इंतजार करना होगा। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। कपड़ों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि: आज आलस्य महसूस करेंगे। नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर हो सकता है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। माताजी से धन प्राप्ति हो सकती है। किसी दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि: संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए शानदार होने वाला है। धन लाभ होगा। विवादों को सुलझाने में सफल रहेंगे। नए अनुभव मिलेंगे।

धनु राशि: आज धनु राशि के लोगों के कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले पक्ष में रहेंगे। लोकप्रियता बढ़ेगी। दफ्तर में आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। करीबियों से प्रेम बढ़ेगा।

मकर राशि: आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर अधिक तनाव से मन परेशान हो सकता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोग अपने काम से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। शाम के समय अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।

मीन राशि: आज किसी कारणवश आपका मन अशांत रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। यात्रा करनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें – Maha Navami 2022: महानवमी पर करें ये उपाय, मां भवानी की कृपा से हर मनोकामना पूरी होने की है मान्यता

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope Today 2 October: इन 6 राशि वालों के लिए बड़ा खास होगा रविवार का दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो