सोमवार का दिन कैसा बीतेगा, यह सोच रहे हैं तो आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में है आपके सवाल का जवाब। इस दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) को उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम लाए हैं खास आपके लिए। पढ़ें सोमवार राशिफल (Monday Horoscope)।
तुला: आज का राशिफल (Horoscope Today) 6 फरवरी के अनुसार तुला राशि के जातकों का फंसा धन आज मिल सकता है। इससे धन संग्रह बढ़ेगा। हालांकि आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
वृश्चिक : आज का राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार वृश्चिक राशि के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाह हो सकते हैं। किसी नए व्यापार में निवेश का योग है। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। इस दिन प्रसिद्धि मिलेगी।
धनु : धनु राशिफल के अनुसार अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। आज के दिन व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनि देव की आराधना लाभदायक रहेगी।
ये भी पढ़ेंः
मकरः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार मकर राशि के कुछ जातक नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस की स्थिति है। यही हालत सोमवार को भी रहने की संभावना है। आज के दिन साहित्य पठन में रूचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।
कुंभः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार 6 फरवरी को कुंभ राशि के जातकों को समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। अपनी संगत को भी बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी नहीं होने की जरूरत है, आप मेहनत करे और संकुचित मानसिकता को बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।
मीन : मीन राशिफल के अनुसार समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। आज के दिन कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है।