12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mangalwar rashifal 19 september: मंगलवार को इन राशियों पर है मंगलमूर्ति की कृपा, सुख से भर देंगे झोली

mangalwar rashifal आज गणेश स्थापना के साथ किसकी किस्मत जागेगी, यह जान सकते हैं आज का राशिफल में इस दैनिक राशिफल यानी मंगलवार राशिफल में विस्तार से इसकी जानकारी दे रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Sep 18, 2023

tuesday_horoscope.jpg

मंगलवार राशिफल 19 सितंबर 2023 गणेश जयंती

mangalwar rashifal 19 september कल 19 सितंबर यानी मंगलवार भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन पूरा देश गणेशजी की स्थापना कर उनकी भक्ति में डूब जाएगा। इसी के साथ अंगारक चतुर्थी यानी गणेश चतुर्थी से दस दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा। इस दिन मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त सुबह 10:44 बजे से दोपहर 01:11 बजे तक है। कई शुभ योगों में रखा जा रहा यह व्रत कई राशियों के जातकों के लिए शुभ है। इस दिन मंगलवार होने से जातकों पर मंगल ग्रह की भी कृपा होगी तो आज का राशिफल में आइये जानते हैं मंगलमूर्ति सुख से किसकी झोली भरने वाले हैं।


मेष राशि
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

वृषभ राशि
जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा।

मिथुन राशि
जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा, अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

कर्क राशि
आपके लिए अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

सिंह राशि
किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

ये भी पढ़ेंः Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर कैसी मूर्ति की करें स्थापना, जानिए विघ्नहर्ता से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

कन्या राशि
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

तुला राशि
आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द्र बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

वृश्चिक राशि
अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे, जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

धनु राशि
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा।

मकर राशि
व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आप दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलके, न की बनावट। वाणी में मधुर रहें, यात्रा के योग हैं।

कुंभ राशि
सेहत को नजरअंदाज न करें, अनावाश्य्क किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। अपने संपर्कों से रूके कार्य पूरे करेंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

मीन राशि
जल्दबाजी में किए फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।