2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Financial Horoscope 3 June 2022 आर्थिक राशिफल: धन और करियर की दृष्टि से कन्या समेत इन राशि वालों का चमकेगा सितारा

3 June 2022 Arthik Rashifal: आज के दिन मिथुन राशि वालों को छोटा-मोटा हो सकता है। वृषभ राशि वालों को अपने वरिष्ठ अधिकारी की डांट खानी पड़ सकती है।

2 min read
Google source verification
3 june 2022 arthik rashifal, 3 june 2022 money and career horoscope, 3 june 2022 financial prediction, आज का आर्थिक राशिफल, 3 जून 2022 मनी एंड करियर राशिफल, 3 जून 2022 आर्थिक राशिफल, धन भविष्यफल,

Financial Horoscope 3 June 2022 आर्थिक राशिफल: धन और करियर की दृष्टि से कन्या समेत इन राशि वालों का चमकेगा सितारा

Daily Financial And Career Horoscope: दैनिक आर्थिक और करियर राशिफल में आप जानेंगे कि किन राशि के लोगों को अपने व्यापार और रोजगार में सफलता मिलने के साथ ही होगा धन लाभ और किन राशि वालों को छोटा-मोटा लाभ हो सकता है। तो जानिए राशि अनुसार आर्थिक और करियर की दृष्टि से कैसा बीतेगा आपका दिन...

मेष राशि:
आज के दिन मेष राशि वालों को कोई नुकसान हो सकता है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी से अनबन हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

वृष राशि:
आज के दिन अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। नई योजना की तरफ फोकस करें, लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों से उनके वरिष्ठ अधिकारी थोड़े नाराज हो सकते हैं।

मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कोई छोटा-मोटा लाभ हो सकता है। कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता, बस मेहनत पर ध्यान दें। नौकरी या व्यापार से जुड़े मामले हल होंगे।

कर्क राशि:
विरोधियों पर ज्यादा ध्यान न दें। अपने कार्यों पर फोकस करेंगे तो सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ेगा।

सिंह राशि:
आज आप अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे। नई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। किसी भी अनजान से लेनदेन ना करें।

कन्या राशि:
किसी मन की इच्छा के पूरे होने के योग बन रहे हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शाम के समय अचानक लाभ मिल सकता है।

तुला राशि:
आज आपके पद और अधिकारों में वृद्धि होगी। समस्यायों का हल न मिलने से थोड़े परेशान हो सकते हैं। कहीं पास या दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि:
दफ्तर में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा। मन में निराशा के भाव न आने दें। शाम के समय संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि:
आज के दिन रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। रोजमर्रा के कामों में लापरवाही नहीं बरतें। नए संपर्क बनाने से लाभ हो सकता है। दफ्तर में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर राशि:
आज के दिन अपने कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में मेहमानों के आने से असहज महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि:
आज के दिन कामों में सफलता मिलेगी। आज के दिन घर-गृहस्थी से संबंधित कोई मनचाही चीज खरीद सकते हैं। वाहन या जमीन का सुख प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि:
किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। कोई काम पूरा होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 3 June 2022 Rashifal And Panchang: आज विनायक चतुर्थी पर वृष समेत इन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानें अपना राशिफल

Story Loader