
मूलांक 3 की लड़कियों का व्यक्तित्व
Personality By Date Of Birth And Name: अंक ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि व्यक्ति का जीवन और व्यक्तित्व अंकों के आधार पर संचालित होता है। अंक ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जिस किसी व्यक्ति का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख (किसी भी माह ) को हुआ है उसका मूलांक 3 होता (Mulank 3 Wale Log) है।
बृहस्पति ग्रह होते हैं इनके स्वामीः अंक ज्योतिष के जानकारों के अनुसार 3 मूलांक वालों के स्वामी बृहस्पति ग्रह होते हैं। ऐसे में इन अंक वालों पर सदैव देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद बना रहता है, जिसके चलते ये इन्हें सद्बुद्धि तो प्रदान करते ही हैं। वहीं इसी कारण 3 मूलांक वालों को बेहद बुद्धिमान भी माना जाता हैं।
3 मूलांक वाली लड़कियों का व्यक्तित्वः न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जन्म की तारीख के अनुसार स्वभाव और जीवन (Girl Personality Based On Date Of Birth) का अंदाजा लगाया जा सकता है। मूलांक 3 की लड़कियां मेहनती होती हैं, ये लड़कियां कड़ी मेहनत से अपना लक्ष्य प्राप्त करती हैं। जानकारों के अनुसार मूलांक 3 की लड़कियां स्वभाव से विनम्र और दयालु होती हैं। इनमें अच्छी लीडरशिप क्वालिटी होती (personality by date of birth and name) है और ये लड़कियां लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं।
3 मूलांक वाली लड़कियों का भाग्य (Fortune Based On Date Of Birth): जानकारों के अनुसार 3 मूलांक वाली लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। इन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इस मूलांक वाली लड़कियों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होती है। इन्हें कभी रुपये पैसे की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। 3 मूलांक वाली लड़कियां घर परिवार वालों के लिए भी भाग्यशाली होती हैं, इनके जन्म के बाद घर में समृद्धि आती है।
क्या पसंद और क्या नापसंद?
जानकारों के अनुसार 3 मूलांक वाले जातक हमेशा सकारात्मक विचारों से सराबोर होते हैं। दूसरों की मदद करना इन्हें पसंद होता है। अपनों से काफी जुड़े होने के साथ ही ये अपनों के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं।
घुड़सवारी और निशानेबाजी का इन्हें बहुत शौक होता है और इस क्षेत्र में ये अच्छी खासी सफलता भी हासिल करते हैं। इसके अलावा पढ़ाई लिखाई में भी इनकी काफी रूचि होती है।
Updated on:
04 Jan 2023 06:11 pm
Published on:
04 Jan 2023 06:09 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
