
,,
ऐसे में आज का राशिफल आपके जीवन की घटनाओं का पूर्वानुमान बता सकता है। ध्यान रहे कि कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में यहां ये भी समझ लें कि हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। वहीं मंगलवार का दिन 5 राशि के जातकों के लिए अति विशेष होने का संकेत दे रहा है, जिसे आज के राशिफल में पढ़ें। इस दैनिक राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास...
1. मेष राशि-
आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार यानि 08 अगस्त 2023 के दिन मेष राशि वालों के लम्बे समय से चले आ रहा पारिवारिक विवाद का आज खत्म हो सकता है। मंगलवार से ही मेष राशि के जातक महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला रहेगा ध्यान रहे ज्यादा घमंड आपके लिए ही नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है।
2. वृषभ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार यानि 08 अगस्त 2023 के दिन वृषभ राशि वालों की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। इनमें से कुछ को इस दिन नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। ध्यान रखें कि आप कितना सोचते है और कितना करते हैं, ऐसा करने से आपको आपके सवालों का जवाब मिल जाएगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
3. मिथुन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार यानि 08 अगस्त 2023 के दिन मिथुन राशि के जातक क्या करूं क्या न करूं के असमंजस में फंसे रहेंगे। उचित होगा कि इस दिन शांति से फैसले लें, न की जल्द बाजी में कोई भी कार्य न करें।अपनी सोच को बदलने से लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
4. कर्क राशि-
आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार यानि 08 अगस्त 2023 के दिन कर्क राशि के जातक किसी के भी बारे में बुरा सोचने से बचें।
अपनी जीभ पर नियंत्रण रखें, अन्यथा पेट सम्बन्धित रोग हो सकता है। ध्यान रहे समय कम है और काम ज्यादा, अत: मन लगा कर अपने कार्य में जुट जाएं,सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
5. सिंह राशि-
आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार यानि 08 अगस्त 2023 के दिन सिंह राशि के जातक अपना समय फ़ालतू बर्बाद न करें।
ध्यान रहे आज जो करना है वही करिए। दूसरों की देखादेखी करने से अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। कोई भी निर्णय शान्ति से विचार करने के बाद ही लें। आय के स्त्रोत्र में वृद्धि की संभावना के बीच पूराने निवेश से लाभ होगा।
6. कन्या राशि-
आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार यानि 08 अगस्त 2023 के दिन कन्या राशि के जातकों के जरूरी कार्य, कार्य की अधिकता के चलते पूरे नहीं हो सकेंगे। ये जातक अपनी मेहनत से उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। इस राशि के अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। ध्यान रहे आपके मन को दान पुण्य से ही शांति मिलेगी।
7. तुला राशि-
आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार यानि 08 अगस्त 2023 के दिन तुला राशि के जातक अपने वाक्य चातुर से सभी कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में इनकी यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव होने के साथ ही उचित होगा कि समय पर कार्य करना सीखें ।
8. वृश्चिक राशि-
आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार यानि 08 अगस्त 2023 के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्तमान समय शुभ फल देने वाला रहेगा। लेकिन इस दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। उचित होगा कि खुद की सोच को बदले न की दूसरो को बदलने की कोशीश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखने के साथ ही इष्ट की आरधना आपके लिए विशेष रहेगी।
9. धनु राशि-
आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार यानि 08 अगस्त 2023 के दिन धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं पूंजी निवेश से लाभ संभव है। आपको संतान के विवाह की चिंता भी रहेगी। वहीं राज कार्य से जुड़े जातकों को यह समय मिश्रित फल प्रदान करेगा। ध्यान रहे कि अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नहीं तो नुकसान संभव है।
10. मकर राशि-
आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार यानि 08 अगस्त 2023 के दिन मकर राशि के जातकों की व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। अत: उचित होगा कि स्वस्थ रहें और मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़ी चीजों का व्यवसाय करने वाालें जातकों के लिए यह समय अति श्रेष्ठ रहेगा। समय रहते पंूजी निवेश कर दे,शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।
11. कुम्भ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार यानि 08 अगस्त 2023 के दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए जीवन में नई उड़ान भरने का समय है। वहीं आप के व्यवहार से सहकर्मी भी आज खुश होगे। परिजनों से भेट होगी। अचानक खर्च बढ़ सकता हे। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
12. मीन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार यानि 08 अगस्त 2023 के दिन मीन राशि के जातकों के धनकोष में वृद्धि होगी। इस दिन अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय ले सकते है। ध्यान रहे आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले लेने से बचेें। इस समय मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। ऐसे में आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
Updated on:
08 Aug 2023 07:07 am
Published on:
07 Aug 2023 06:49 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
