राशिफल

Shukra Gochar 2023 : शुक्र गोचर से बनने वाला है मालव्य राजयोग, इन राशियों को मिलने वाला है बेशुमार पैसा

ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक यह योग 5 महापुरुष योगों में शामिल है और ज्योतिष में इसे विशेष महत्व दिया गया है। इस योग को बेहद शुभ और राजयोग का कारक माना जाता है।

Feb 15, 2023 / 11:11 am

Sanjana Kumar

Shukra Gochar 2023 Malavya Rajyog 15 फरवरी 2023 बुधवार को शुक्र देव कुंभ राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के मीन राशि में प्रवेश करते ही मालव्य राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक यह योग 5 महापुरुष योगों में शामिल है और ज्योतिष में इसे विशेष महत्व दिया गया है। इस योग को बेहद शुभ और राजयोग का कारक माना जाता है। फाल्गुन महीने में बनने वाले इस मालव्य योग से कई लोगों को जीवन में बेहद पॉजिटिव परिणाम मिलेंगे।

 

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न तोड़ें बेलपत्र, जानें बेल पत्र को तोडऩे से लेकर शिवजी को चढ़ाने के नियम
ये भी पढ़ें: सूर्य-शनि की युति आज, इन 6 राशियों को मिलने जा रहा है भाग्य का साथ, सरकारी नौकरी से लेकर धन-संपत्ति तक के योग

यहां जानें क्या है मालव्य राजयोग Malavya Rajyog
Shukra Gochar ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शुक्र ग्रह यदि स्वराशि या उच्च राशि में केंद्र में हो, तब मालव्य राजयोग बनता है। शुभ ग्रह शुक्र 2 राशियों के स्वामी माने जाते हैं एक वृषभ और दूसरी तुला के। कन्या राशि में ये अपनी नीच अवस्था में होते हैं, जबकि मीन राशि में अपनी उच्च अवस्था में माने जाते हैं। यानी शुक्र जब भी वृषभ, कन्या या मीन राशि में गोचर करेंगे तब-तब मालव्य योग का निर्माण होगा। फरवरी में शुक्रका गोचर अपनी उच्च अवस्था वाली मीन राशि में ही होने जा रहा है। इसलिए इस बार मालव्य राजयोग बनेगा। यह राजयोग कुछ राशि के लोगों के लिए बड़ा आर्थिक लाभ दिलाने वाला साबित होगा।

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि में अंतर जानते हैं आप? यहां देखें 2023 में कितनी शिवरात्रि
ये भी पढ़ें: Guru-Surya Yuti2023: 12 साल बाद बन रही गुरु-सूर्य की युति, इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

वृष Shukr gochar/malavya rajyog
शुक्रग्रह आपकी राशि के साथ ही षष्ठम भाव के स्वामी भी हैं। इस गोचर में शुक्र आपके एकादश भाव में प्रवेश करेंगे। इसे आय का घर माना जाता है। आय के घर में शुक्र के इस गोचर से आपकी आय बढ़ेगी। ये इच्छापूर्ति का भाव भी है, इसलिए सुख-सुविधा, वाहन, ऐश्वर्य आदि से जुड़ी इच्छाएं पूरी होने का समय रहेगा। किसी भी काम में आ रही रुकावट खत्म होगी। आपका फंसा हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा है। आपके रिश्तों में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे।

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023 ke Upay: महाशिवरात्रि पर शिवजी को अर्पित कर दें ये एक चीज, शनि और मंगल दोषों से मिलेगी मुक्ति
ये भी पढ़ें: फाल्गुन अमावस्या कब, यहां जानें इस दिन स्नान-दान का महत्व और पूजा विधि

सिंह Shukr gochar/malavya rajyog
शुक्र आपके तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं। इनके अष्टम भाव में गोचर से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। किसी न किसी स्रोत से आपको ऐसे धन की प्राप्ति होगी, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। इस दौरान पूर्व में किए गए निवेश का भी आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। शोध कार्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे और परिवार के साथ बेहतर सामंजस्य बनाने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

 

ये भी पढ़ें: Valentine’s Day : भगवान शिव ने दी प्रेम की परिभाषा, इससे ऐसे समझें सक्सेस लव और मैरिज लाइफ के टिप्स

ये भी पढ़ें: Amla Ekadashi : जानें कब है रंगभरी एकादशी, नोट कर लें सही डेट और पूजा मुहूर्त

धनु Shukr gochar/malavya rajyog
धनु राशि के लोगों के शुक्र छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और शुक्र का गोचर आपकी राशि के चतुर्थ भाव में हो रहा है। सुख भाव में शुक्रके गोचर से आपको पारिवारिक सुख-शांति मिलेगी। माता का सहयोग मिलेगा और घर-परिवार से नजदीकियां बढ़ेंगी। वाहन, भूमि, मकान, संपत्ति आदि के लिए यह समय सबसे शुभ रहेगा। इस दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है, जिससे घर में उल्लास का माहौल रहेगा। घर की जरूरतों को पूरा करने या सुख-सुविधा का सामान खरीदने में खर्च कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: जल्द लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों की पलट जाएगी किस्मत, बढ़ेगी प्रतिष्ठा, मिलेगा पैसा ही पैसा
ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023 कर्ज मुक्ति के लिए महाशिवरात्रि पर इस तरह करें भगवान शिव की पूजा, बढ़ेगा धन-धान्य भी

कुंभ Shukr gochar/malavya rajyog
कुंभ राशि के लिए शुक्र चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी होने के कारण यह एक योगकारक ग्रह हैं। शुक्र का मीन राशि में गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव यानी धन भाव में होगा। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको अच्छे और स्वादिष्ट व्यंजन खाने का मौका मिलेगा। नए-नए लोगों से मुलाकात होगी और पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। भोजन के चक्कर में असंतुलित भोजन करने से सेहत बिगड़ सकती है। कॅरियर के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। लंबी यात्राओं से धन लाभ के योग बन रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: क्या है सप्तपुरी तीर्थ यात्रा, देश के ये सात शहर दिलाते हैं जन्म-कर्म से मुक्ति यानी मोक्ष
ये भी पढ़ें: वास्तु के ये उपाय पूरा करेंगे आपका विदेश जाने का सपना, बनेंगे विदेश में बिजनेस विस्तार के योग

मीन Shukr gochar/malavya rajyog
मीन राशि के लोगों के शुक्र तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र का आपकी ही राशि में यानी प्रथम भाव में गोचर होगा। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपकी आत्मा और व्यवहार पर शुक्र का असर दिखेगा। आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा और लोग आपकी बात सुनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। यह गोचर आपके वैवाहिक जीवन के लिए भी खुशहाली लाएगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Shukra Gochar 2023 : शुक्र गोचर से बनने वाला है मालव्य राजयोग, इन राशियों को मिलने वाला है बेशुमार पैसा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.