scriptGuru-Surya Yuti2023: 12 साल बाद बन रही गुरु-सूर्य की युति, इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, इन राशियों को रहना होगा सतर्क | Guru-Surya Yuti 2023 After 12 Years, Effects on all zodiacs | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

Guru-Surya Yuti2023: 12 साल बाद बन रही गुरु-सूर्य की युति, इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Guru-Surya Yuti 2023: पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानें गुरु और सूर्य की यह युति पर बनने वाला महासंयोग किन राशियों के लोगों की चमकाएगा किस्मत, वहीं किन राशियों को इस अवधि में रहना होगा सावधान…

Feb 13, 2023 / 05:39 pm

Sanjana Kumar

guru_surya_yuti_after_twelve_year.jpg

Guru-Surya Yuti 2023 : करीब एक दशक बाद ग्रहों के राजा सूर्य और बृहस्पति 22 अप्रैल को मेष राशि में युति बना रहे हैं। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और गुरु का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य और बुद्धि तथा विवेक के ग्रह बृहस्पति की मेष राशि में युति 22 अप्रैल 2023 को बनने जा रही है। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को गुरु भी मेष राशि में गोचर करेंगे। सूर्य और गुरु के मिलने से एक एक महासंयोग का निर्माण होगा। यह संयोग 12 साल बाद बन रहा है। बृहस्पति या गुरु ग्रह ज्ञान, शिक्षा, धार्मिक कार्य और दान-पुण्य का कारक माना गया है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानें गुरु और सूर्य की यह युति पर बनने वाला महासंयोग किन राशियों के लोगों की चमकाएगा किस्मत, वहीं किन राशियों को इस अवधि में रहना होगा सावधान…

इन राशियों को होगा लाभ Guru-Surya Yuti 2023

मेष Guru-Surya Yuti 2023
गुरु सूर्य की युति मेष राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में विशेष रूप से लाभदायी साबित होगी। इनका भाग्य और रचनात्मक कार्यों में इनकी रुचि इनके आर्थिक पक्ष को मजबूती देगी। इस समय शुरू किए गए नए बिजनेस से आपको तरक्की मिलेगी। बिजनेस कर रहे हैं तो समय लाभ का है। गुरु और सूर्य की यह युति आपको अपनी मेहनत का पूरा फल देने वाली साबित होगी।

मिथुन Guru-Surya Yuti 2023
मिथुन राशि के जो लोग गुरु-सूर्य की इस युति की अवधि के दौरान नया बिजनेस यदि साझेदारी में करना चाहते हैं, तो समय आपके लिए अच्छा है। इस दौरान बहुत से नए अवसर आपके सामने आएंगे। सोच-समझकर आगे बढ़ेंगे तो यह समय आपको ऊंचाइयां देने वाला साबित होगा। स्टूडेंट्स को सफलता के योग हैं। इस राशि के लोगों को अप्रत्याशित स्रोत से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

तुला Guru-Surya Yuti 2023

गुरु-सूर्य की यह युति तुला राशि वालों के लिए बहुत लाभ देने वाली साबित होगी। इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यवसाय में सफलता से खुशी मिलेगी। इस समय आपको खर्च और बचत का ध्यान रखना होगा और संतुलित आहार लेना होगा। इस गोचर से आपकी आय का प्रवाह शानदार रहेगा।

इन राशियों को रहना होगा सावधान Guru-Surya Yuti 2023

वृष Guru-Surya Yuti 2023
मेष राशि में बनने वाली गुरु-सूर्य की यह युति इस राशि के लोगों के लिए सावधान रहने वाली साबित होगी। कार्यस्थल पर अचानक कुछ परेशानियां आ सकती हैं। यह समय ऐसा है जब आपको खुद पर नियंत्रण रखना होगा। आप का क्रोधी स्वभाव आपकी छवि खराब कर सकता है। कार्यक्षेत्र पर बाधाएं आ सकती हैं।

कर्क Guru-Surya Yuti 2023
गुरु-सूर्य की इस युति के दौरान इस राशि के लोगों को अचानक आर्थिक नुकसान या संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जितना हो सके अपनी फायनेंशियल स्थिति को लेकर सतर्क रहें। फिजूल खर्र्च से बचें। वरना आर्थिक तंगी आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।

कन्या Guru-Surya Yuti 2023
गुरु-सूर्य की इस युति के दौरान इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आपके और आपकी माता के लिए कुछ स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं। किसी भी तरह के लक्षणों को इग्नोर न करें। जरूरत पडऩे पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Guru-Surya Yuti2023: 12 साल बाद बन रही गुरु-सूर्य की युति, इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो