scriptजल्द लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों की पलट जाएगी किस्मत, बढ़ेगी प्रतिष्ठा, मिलेगा पैसा ही पैसा | Sun Eclipse 2023, First Sun Eclipse in March, Effects on all zodiacs | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

जल्द लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों की पलट जाएगी किस्मत, बढ़ेगी प्रतिष्ठा, मिलेगा पैसा ही पैसा

Sun Eclipse 2023 दरअसल यह सूर्यग्रहण अपने देश में दिखाई नहीं देगा। लेकिन राशि चक्र की राशियों पर इस ग्रहण का असर नजर आएगा। कुछ राशियां जहां इसके निगेटिव इफेक्ट से परेशान होंगी, तो कई राशियों के लिए यह ग्रहण खुशियां लाने वाला साबित होगा।

Feb 14, 2023 / 03:38 pm

Sanjana Kumar

first_sun_eclipse_in_march.jpg

Sun Eclipse 2023 इस साल का पहला सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है। वहीं ज्योतिषों का कहना है कि इसका असर राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर पॉजिटिव या निगेटिव रूप में पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए यह सूर्यग्रहण किस्मत का ताला खोलने वाला साबित होगा। ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण 10 अप्रैल को होगा। उस समय सूर्य मेष राशि में गोचर करेगा। सूर्य ग्रहण 10 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। 5 घंटे 24 मिनट के इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। दरअसल यह सूर्यग्रहण अपने देश में दिखाई नहीं देगा। लेकिन राशि चक्र की राशियों पर इस ग्रहण का असर नजर आएगा। कुछ राशियां जहां इसके निगेटिव इफेक्ट से परेशान होंगी, तो कई राशियों के लिए यह ग्रहण खुशियां लाने वाला साबित होगा।

Sun Eclipse 2023 ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला के मुताबिक 12 राशि चक्र में से 3 राशियों वृष, मिथुन और धनु का भाग्य उदय होने के साथ ही बढ़ेगा। भाग्य प्रबल होने से इनके कॅरियर में उन्नति होगी, वाद-विवाद के मामलों में इन्हें सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति का योग बनेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी।

यहां जानें इन तीन राशियों को मिलने वाली हैं कितनी खुशियां Sun Eclipse 2023 Effects

वृष Sun Eclipse 2023 Effects

सूर्य ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। हो सकता है कि वर्तमान नौकरी में ही कोई नया पद प्राप्त हो। जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी। नए प्रस्ताव से तरक्की की राह भी खुलेगी। आय बढऩे से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। इससे पहले से अधिक बचत कर पाएंगे। आपकी जीवन शैली में गुणवत्ता युक्त सुधार होगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।

मिथुन Sun Eclipse 2023 Effects
इस राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण का पॉजिटिव असर दिखेगा। इस राशि के लोगों के लिए अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। हो सकता है कि आपका पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल जाए। इससे आपको खुशी मिलेगी। नव विवाहितों के लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी कोर्ट में केस में फंसे हुए हैं तो, चिंता न करें, सूर्य के प्रभाव से आपको सफलता मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में हो सकता है, जिससे राहत मिलेगी। आप राजनीति में हैं तो, आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हंै।

धनु Sun Eclipse 2023 Effects
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। मुनाफा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का रुतबा बढ़ेगा। फिर भी आपको अपने सहकर्मियों के साथ सही व्यवहार करना चाहिए। इस दौरान आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा।

सूर्य ग्रहण उपाय Sun Eclipse 2023 Upay
ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला के मुताबिक सभी राशि के लोगों को सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए। स्नान के बाद नियमित तौर पर जल अर्पित करें। ऐसा करने से कॅरियर और बिजनेस में उन्नति-तरक्की के योग बनते हैं।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / जल्द लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों की पलट जाएगी किस्मत, बढ़ेगी प्रतिष्ठा, मिलेगा पैसा ही पैसा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो