scriptवैलेंटाइन डे आज, जानें किस राशि के लोगों के लिए लकी साबित होता है और किसे ले डूबता है प्रेम | love proves lucky for these signs and unlucky for these zodiacs | Patrika News
राशिफल

वैलेंटाइन डे आज, जानें किस राशि के लोगों के लिए लकी साबित होता है और किसे ले डूबता है प्रेम

आज वैलेंटाइन डे के अवसर पर ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिन्हें सच्चा प्यार मिलता है, वहीं उन राशियों के बारे में भी आप इस लेख में जान सकते हैं जिनकी किस्मत में प्रेम में धोखा खाने की आशंका रहती है…आप भी जानें आपकी राशि के हिसाब से आप सच्चा प्यार पाने वाले हैं या फिर धोखा…

Feb 14, 2023 / 11:33 am

Sanjana Kumar

valentines_day_special_story_love_life_will_be_change_of_these_zodiacs.jpg

Valentine’s Day 2023 हर राशि का अपना एक अलग स्वभाव होता है। इसी तरह हर राशि पर ग्रहों की स्थिति भी अलग-अलग होती है। यही स्थिति किसी को प्रेम में सफलता दिलाती है, तो किसी को धोखा। ज्योतिष शास्त्र में भी माना गया है कि ग्रहों की अच्छी स्थिति लाभ देती है तो, कमजोर या खराब स्थिति मुश्किलें देने वाली होती हैं। माना जाता है कि किसी इंसान से प्रेम या जुड़ाव होना किस्मत की बात होती है। लेकिन हमेशा यह जरूरी नहीं होता कि व्यक्ति प्रेम में सफलता ही पाएगा, कभी-कभी उसे धोखा भी मिल जाता है। आज वैलेंटाइन डे के अवसर पर ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिन्हें सच्चा प्यार मिलता है, वहीं उन राशियों के बारे में भी आप इस लेख में जान सकते हैं जिनकी किस्मत में प्रेम में धोखा खाने की आशंका रहती है…आप भी जानें आपकी राशि के हिसाब से आप सच्चा प्यार पाने वाले हैं या फिर धोखा…

 

मेष Valentine’s Day 2023
अगर प्रेम में भटकाव न हो तो, प्रेम इस राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली साबित होता है। हालांकि इन लोगों का मन चचंल बहुत होता है, इसीलिए इनके रिलेशनशिप में थोड़ी मुश्किलें आती हैं। वहीं इसके विपरीत चंचल मन पर नियंत्रण से प्रेम इनकी किस्मत बदलने वाला साबित होता है।

वृष Valentine’s Day 2023
वृष राशि से जुड़े लोग न केवल प्रेम करते हैं, बल्कि बड़ी शिद्दत से प्रेम निभाते भी हैं। हालांकि प्रेम के मामले में अक्सर इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस राशि के लोगों की लव लाइफ में एक न एक बार गहराई में जाने के बावजूद असफलता मिलती है।

मिथुन Valentine’s Day 2023
मिथुन राशि वालों को प्रेम की सुविधा और सफलता दोनों मिलती है। जीवन में सही मौके पर इन्हें प्रेम जरूर मिलता है, लेकिन इनके लिए प्रेम अक्सर दुविधा और तनाव का कारण भी बन जाता है। लव लाइफ शुरुआत में तो अच्छी चलती है, लेकिन बाद में कुछ मुश्किलें इन्हें परेशान भी करती हैं।

कर्क Valentine’s Day 2023
प्रेम के मामले में इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। खास तौर पर इमोशनली इन्हें तनाव झेलना पड़ता है। कर्क राशि के लोग बहुत जल्दी इमोशनली अटैच हो जाते हैं। इसीलिए इस राशि के लोगों को प्रेम के मामले में जल्दबाजी करने से दूर रहना चाहिए।

सिंह Valentine’s Day 2023
सिंह राशि के लोग इस सोच के साथ किसी को प्यार करते हैं कि उनके बीच कभी कोई तीसरा न आ जाए। हालांकि ये लोग अपने पक्ष को बड़ी ईमानदारी से निभाते हैं। अगर ये लोग प्रेम करें तो कॅरियर में भी बहुत सफल होते हैं। प्रेम इनके जीवन में सफलता के साथ ही कई सुधार भी साथ लेकर आता है।

कन्या Valentine’s Day 2023
धन और स्वार्थ का मामला अक्सर इस राशि के लोगों को प्रेम में असफलता देता है। ये ऐसे लोगों के साथ जुडऩा पसंद करते हैं, जहां कोई लाभ हो। किसी की पद-प्रतिष्ठा को देखकर यदि आप प्रेम करते हैं तो, वो प्रेम नहीं है, अवसरवाद है। इस तरह के प्रेम अक्सर बुरी तरह असफल होते हैं।

तुला Valentine’s Day 2023
इस राशि के लोगों को अक्सर प्रेम के कारण अपने ऊंचे पद से हाथ धोना पड़ता है। लेकिन ये बात भी सही है कि तुला राशि वाले प्रेम के मामले में बेहद ईमानदार होते हैं। ये कभी-कभी प्रेम जाल में भी फंस जाते हैं और बाद में इन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

वृश्चिक Valentine’s Day 2023
इस राशि के लोगों का अक्सर विवाह का मामला अच्छा नहीं रहता। वहीं ये जिसे चाहते हैं, उससे विवाह नहीं हो पाता है। यदि वृश्चिक राशि वालों का प्रेम विवाह हो जाए तो जीवन में ये कई तरह के उतार-चढ़ाव से बच सकते हैं। इनका जीवन बेहतर गुजर सकता है।

धनु Valentine’s Day 2023
धनु राशि के लोग प्रेम की कीमत नहीं समझते। आमतौर ये लोग अपने में ही मगन रहने वाले होते हैं। प्रेम का तिरस्कार करने से इनकी आर्थिक स्थिति में बाधा आ जाती है। यदि ये लेाग प्रेम के मामले में ईमानदार रहें, तो इनका जीवन सुधर सकता है।

मकर Valentine’s Day 2023
मकर प्रेम के मामले में सबसे कमजोर राशि मानी गई है। कुल मिलाकर प्रेम इनके लिए नुकसानदायक साबित होता है। इस राशि के लोग एकतरफा प्रेम में उलझ जाते हैं। अपनी बात सामने वाले से कह ही नहीं पाते और जीवनभर परेशानियां उठाते हैं।

कुंभ Valentine’s Day 2023
कुंभ राशि वालों को जीवन में सही और सच्चे लोग मिलते हैं। लेकिन ये कभी नहीं समझ पाते कि कौन इनका सच्चा प्रेमी है और कौन इनके साथ खिलवाड़ कर रहा है। यदि ये सही शख्स की पहचान कर लें तो, प्रेम इनके जीवन को बेहतर बना सकता है।

मीन Valentine’s Day 2023
इस राशि के लोगों के लिए प्रेम लकी साबित होता है। ईमानदारी से किया गया प्रेम इनके जीवन को ऊंचाइयों तक ले जाता है। प्रेम इनकी किस्मत बदल देता है। हालांकि परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से अक्सर ये प्रेम का त्याग कर देते हैं। इसलिए इन्हें जीवन में पर्याप्त सपोर्ट और सफलता नहीं मिलने में परेशानियां आती हैं।

https://youtu.be/ID4Hrn_EE9M

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / वैलेंटाइन डे आज, जानें किस राशि के लोगों के लिए लकी साबित होता है और किसे ले डूबता है प्रेम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो