29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vastu Tips For Kitchen : किचन में रखी ये चीजें लाती हैं गरीबी, भूलकर भी किचन में बनाएं मंदिर

Vastu Tips For Kitchen पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं वास्तु शास्त्र के मुताबिक वे कौन सी चीजें हैं, जिन्हें भूलकर भी आपको Vastu Tips For Kitchen किचन में नहीं रखना चाहिए...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 11 Feb 2023, 5:49 PM IST

vastu_tips_for_kitchen.jpg

Vastu Tips For Kitchen वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में खुशहाली के लिए कई नियम बताए गए हैं। वहीं यदि इन नियमों का पालन न किया जाए, तो यह किसी न किसी रूप में परेशानियों का कारण बनते हैं। इन्हीं में से एक नियम है कि चीजों को सही जगह रखना बेहद जरूरी है। अन्यथा बेतरतीब चीजें घर में खुशहाली के बजाय दरिद्रता लाती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक किचन को व्यवस्थित रखने से घर की आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत बनी रहती है, लेकिन इसके विपरीत किचन में रखी गई कुछ चीजें कंगाली का कारण बन जाती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं वास्तु शास्त्र के मुताबिक वे कौन सी चीजें हैं, जिन्हें भूलकर भी आपको Vastu Tips For Kitchen किचन में नहीं रखना चाहिए...

ये भी पढ़ें: Baba Vanga Horoscope: बाबा वेंगा की सूर्य को लेकर ये भविष्यवाणी भी सच हुई, 2023 को लेकर किए थे कई चौंकाने वाले दावे
ये भी पढ़ें:शुक्रवार के ये उपाय बदल देंगे आपकी लाइफ स्टाइल, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

मंदिर Vastu Tips For Kitchen
अक्सर लोग किचन में मंदिर स्थापित कर लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक किचन में कभी भी किचन नहीं होना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना गया है। किचन में कई बार लहसुन-प्याज आदि का तामसिक भोजन बनता है, जिससे भगवान की मूर्ति या तस्वीर वहां रखी होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसा करने से देवी-देवता नाराज हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Lucky Gemstone: प्रकृति का नायाब तोहफा हैं ये रत्न, जगाते हैं सोई किस्मत, एक्सपर्ट से जानें कब कौन सा रत्न करें धारण
ये भी पढ़ें: Saturday Astro Tips: शनि के प्रकोप से बचना चाहते हैं, तो हर शनिवार को करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर

दवाइयां Vastu Tips For Kitchen
किचन में दवाइयां रखना भी अशुभ माना गया है। कहते हैं कि किचन में दवाइयां रखने से व्यक्ति भोजन की तरह दवाइयां खाने लगता है। उसे एक के बाद एक कई बीमारियां घेर लेती हैं। खासतौर पर घर के मुखिया पर इसका सबसे ज्यादा प्रतिकूल असर पड़ता है।

टूटे बर्तन Vastu Tips For Kitchen
किचन में कभी भी टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक टूटे हुए बर्तन घर में कंगाली लाते हैं। यदि आपकी किचन में ऐसे बर्तन हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें। मान्यता यह भी है कि ऐसे बर्तन घर में झगड़े-क्लेष बढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें:Surya Gochar 2023: 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में करेंगे गोचर, कुंभ संक्रांति पर इस राशि के लोगों के जीवन में बढ़ेंगी सबसे ज्यादा मुश्किलें
ये भी पढ़ें: Lucky Sign in Palm: हथेली पर अंग्रेजी का यह अक्षर दिलाता है कम उम्र में सफलता, इस अक्षर से आता है दुर्भाग्य

गुथा हुआ आटा Vastu Tips For Kitchen
वास्तु शास्त्र के मुताबिक फ्रिज में कभी भी रात भर गुथा हुआ आटा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में निगेटिव एनर्जी बनी रहती है। वहीं बांसे आटे का उपयोग करने से कैंसर जैसी बीमारियां हो जाती हैं।