
weekly tarot card reading
मेषः Weekly Tarot Reading के अनुसार 26 मार्च से 1 अप्रैल के टैरो राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातक के घर में इस सप्ताह कोई उत्सव हो सकता है। संभव है पार्टनर के साथ शादी का निर्णय लें। वहीं मेहनत करने पर आर्थिक लक्ष्य पूरे होते नजर आ रहे हैं। इस सप्ताह किसी वरिष्ठ की मदद से करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस सप्ताह स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
वृषः प्रेम संबध को लेकर टैरो कार्ड अच्छा संकेत नहीं दे रहे हैं, इनके मुताबिक लव पार्टनर हो सकता है धोखा दे या अहंकारी रवैया अपना ले। इससे रिश्ता खत्म हो सकता है, मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। निवेश से पहले सोच समझ लें, फिजूलखर्ची से बचें। पेशेवर जीवन में काम का बोझ बढ़ सकता है।
मिथुनः Weekly Tarot Rashifal के अनुसार 26 मार्च से एक अप्रैल के सप्ताह में दो प्रेमियों के बीच शादी हो सकती है, इस सप्ताह आप लव पार्टनर के साथ खुशनुमा लम्हों का आनंद लेते नजर आ सकते हैं। इस सप्ताह फिजूलखर्ची करने से विपरीत स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर माहौल सहज रहेगा, आप समय सीमा में काम पूरा कर पाएंगे। पुरानी बीमारी से निजात पा सकते हैं।
कर्कः Weekly Tarot Rashifal के अनुसार इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, संभव है लव पार्टनर के साथ शादी का फैसला लें, फिलहाल आप सुखद जीवन जी रहे हैं। इस सप्ताह आर्थिक मामले में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा, यदि लोन आदि लेना चाह रहे हैं तो वो मिल सकता है। धैर्य से काम लेंगे तो करियर के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, वहां तक पहुंच जाएंगे।
सिंहः Saptahik Tarot Rashifal के अनुसार सिंगल जातक इस सप्ताह नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं, दोनों में सामंजस्य भी रहेगा। आर्थिक रूप से यह सप्ताह उतार चढ़ाव वाला है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है।
कन्याः Saptahik Tarot Rashifal के अनुसार प्रेम जीवन के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार चढ़ाव वाला है, आपके पार्टनर के मन में आपको लेकर नकारात्मक भाव होने से रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच सकता है। आर्थिक स्थिति सुधारने के कई मौके मिलेंगे, लेकिन आसपास के लोगों से सचेत रहें। कार्यस्थल पर समय से काम पूरा करने की कोशिश करें।
तुलाः Saptahik Tarot Rashifal के अनुसार इस सप्ताह तुला राशि वाले पुराने दोस्तों से मिलकर संबंध सुधारने की कोशिश करेंगे, रिलेशनशिप में हैं तो रिश्ता मजबूत होगा। नए दोस्त भी मित्र मंडली में शामिल होंगे, आय का प्रवाह अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिलेगा। सराहना होगी।
वृश्चिकः साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार इस सप्ताह आपका पार्टनर मुखर रहेगा, लेकिन उसका सहयोग मिलेगा। हो सकता है आपमें नजदीकियां कम हों, लेकिन पार्टनर बुरे वक्त में साथ देगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन भविष्य को ध्यान रखते हुए धन खर्च करें। व्यवसाय और करियर में वृश्चिक राशि वाले बुलंदियों पर जाएंगे। बिजनेस में भी साझेदार का सहयोग मिलेगा।
धनुः साप्ताहिक टैरो राशिफल प्रेम जीवन के लिए अच्छे संकेत दे रहा है, रिलेशनशिप में नए-नए आएं हैं तो रिश्ता मजबूत होगा। शादीशुदा हैं और परिवार बढ़ाने की सोच रहे हैं तो खुशखबरी मिल सकती है। निवेश सोच समझकर करने की जरूरत है। करियर बदल सकते हैं या नई शुरुआत कर सकते हैं या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जो फलदायी हो। स्वस्थ और फिट रहेंगे।
मकरः साप्ताहिक टैरो कार्ड राशिफल के अनुसार रिलेशनशिप में उतार चढ़ाव की आशंका है। गुस्से पर काबू रखें वर्ना विवाद हो सकता है। आर्थिक पक्ष में पिता और पिता तुल्य लोगों की मदद मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने के लिए कंफर्ट जोन से निकलने की सोच सकते हैं, बेहतर नौकरी के लिए घर से दूर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं।
कुंभः साप्ताहिक टैरो कार्ड राशिफल के अनुसार सिंगल जातक किसी रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं और युगल के जीवन में शुभफलदायी मोड़ आ सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। पेशेवर जीवन में काम का अच्छा रिटर्न मिलेगा। कार्यस्थल का माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीनः इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह लव लाइफ अच्छी रहेगी, पार्टनर का खयाल रखेंगे। अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बगैर सोचे समझे खर्च से बचें। करियर को लेकर कंफ्यूज हो सकते हैं, व्यापार में दुविधा में पड़ सकते हैं। कुछ समय बाद फैसला लेने में सक्षम हो जाएंगे। नियमित योग, मेडिटेशन से सेहत अच्छी होगी।
Updated on:
27 Mar 2023 09:43 pm
Published on:
27 Mar 2023 09:41 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
