scriptAaj ka ank rashifal 21 january 2024 – राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भाग्यशाली साबित होगा यह नंबर | Today ank rashifal 21 january 2024 today numerology 21 january 2024 | Patrika News
राशिफल

Aaj ka ank rashifal 21 january 2024 – राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भाग्यशाली साबित होगा यह नंबर

अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित मनीष शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 जनवरी हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2़ प्लस 3 यानि 5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। राजनीति से जुड़े मूलांक 01 वालों के लिए रविवार का दिन बहुत शुभ है।

Jan 20, 2024 / 03:32 pm

deepak deewan

ank7.png

राजनीति से जुड़े मूलांक 01 वालों के लिए रविवार का दिन बहुत शुभ

अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित मनीष शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 जनवरी हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2़ प्लस 3 यानि 5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। राजनीति से जुड़े मूलांक 01 वालों के लिए रविवार का दिन बहुत शुभ है।
मूलांक 1.
जॉब में प्रगति के संकेत हैं। बिजनेस में बेहद शुभ अवसर है। अंक 1 तथा 2 आज के आपके शुभ अंक हैं। लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ आज किसी मंदिर में जाकर पूजा.पाठ या दर्शन करें। लक्ष्मीजी की उपासना से लाभ होगा।
मूलांक 2.
करियर के लिए बेहतर अवसर है। बिजनेस या प्राइवेट जॉब में आज लाभान्वित रहेंगे। अंक 1 तथा 7 आपको लाभ प्रदान करेगा। आज लाइफ पार्टनर या लवमेट से लाभ होगा।

तुरंत फल देती है मां काली की साधना, जानें उनका प्रिय दिन और मंत्र
मूलांक 3.
जॉब या बिजनेस में पूरी सफलता मिलेगी। आज धन लाभ की प्रचुर संभावना है। आपके लिए आज अंक 8 तथा 6 शुभ अंक है। आपको लवमेट या लाइफ पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा।
मूलांक 4
आज धन का आगमन होगा। पुश्तैनी व्यवसाय में प्रगति होगी। ऑफिस में रुके कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। अंक 3 तथा 9 शुभ अंक है। लव लाइफ के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। हनुमानजी की उपासना से लाभ होगा।
मूलांक 5
आज धन का व्यय होगा। व्यवसाय या नौकरी में नए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर या लवमेट को कोई तोहफा देने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होगा। अंक 5 तथा 6 शुभ अंक है।
मूलांक 6
प्राइवेट नौकरी या व्यवसाय करनेवालों को खासा लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज लवलाइफ या वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी महसूस होगी। आज अंक 9 तथा 7 शुभ अंक है।
मूलांक 7
आज का दिन प्रगति में पूरी तरह सहायक है। प्राइवेट जॉब में उन्नति करेंगे। दांपत्य सुख सामान्य बना रहेगा। लवमेट की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। अंक 4 तथा 5 आज आपके लिए शुभ है।
मूलांक 8
प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी। धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। कोई पुश्तैनी काम आपको लाभान्वित करेगा। अंक 6 तथा 9 आज के लिए शुभ अंक है। लक्ष्मीजी की पूजा करने से लाभ होगा
मूलांक 9
बिजनेस या प्राइवेट नौकरी के लिए आज का दिन प्रगतिकारक है। आज धन की प्राप्ति हो सकती है। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होगा। पारिवारिक उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। आज अंक 2 तथा 5 शुभ है।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj ka ank rashifal 21 january 2024 – राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भाग्यशाली साबित होगा यह नंबर

ट्रेंडिंग वीडियो