
Aaj Ka Rashifal Monday Horoscope Today: ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।
यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।
वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।
दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज के दिन यानि सोमवार, Monday, 28 नवंबर 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
01. Aries Daily Horoscope 28 November 2022 आज का मेष राशिफल
- अपने कॅरियर के प्रति आप के स्वप्न साकार होते नजर आएंगे। कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी। परिजनों के समक्ष कटु वचनों का प्रयोग न करें।
02. Taurus Daily Horoscope 28 November 2022 आज का वृषभ राशिफल
- आज दिन अनुकूल रहेगा। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।कर्मक्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते हैं। कीमती वस्तुओं पर खर्च होगा।
03. Gemini Daily Horoscope 28 November 2022 आज का मिथुन राशिफल
- घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सराफा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयुक्त है। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। कॅरियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
04. Cancer Daily Horoscope 28 November 2022 आज का कर्क राशिफल
- आप बहुत जल्दी किसी की भी बातों में आ जाते है, उचित होगा सोच समझ कर निर्णय लें। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। नए वस्त्र अंलकार की प्राप्ति के योग है।
05. Leo Daily Horoscope 28 November 2022 आज का सिंह राशिफल
- समय का दुरुपयोग न करें। वाहन सुख सम्भव है। कार्य करने के तरीकों को बदलें। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
06. Virgo Daily Horoscope 28 November 2022 आज का कन्या राशिफल
- आपकी बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। आज किसी से भी लेनदेन न करें। व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं। अधूरे काम समय पर होंगे। आय से अधिक व्यय होगा।
07. Libra Daily Horoscope 28 November 2022 आज का तुला राशिफल
- किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आप के निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन में उत्साह की कमी होगी। घर की साज सज्जा में समय बीतेगा।
08. Scorpio Daily Horoscope 28 November 2022 आज का वृश्चिक राशिफल
- परिजनों को अपना कोई राज बताने में संकोच कर रहे हैं।कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी। सामाजिक कामों में जरूरत से ज्यादा उत्सुकता कार्य बिगाड़ सकती है।
09. Sagittarius Daily Horoscope 28 November 2022 आज का धनु राशिफल
- आप की सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक लाभ होगा। मन की व्याकुलता बढ़ सकती है।
10. Capricorn Daily Horoscope 28 November 2022 आज का मकर राशिफल
- मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं पर आपके संबंधों से कार्य हो जाएंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।
11. Aquarius Daily Horoscope 28 November 2022 आज का कुंभ राशिफल
- परिणय चर्चा में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे।
12. Pisces Daily Horoscope 28 November 2022 आज का मीन राशिफल
- अपने खान-पान की अनियमितता को संतुलित करें। परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका है, उचित होगा कि शांत रहें। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। कर्मक्षेत्र में यश की वृद्धि संभव होगी। वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति सम्भव है।
Published on:
27 Nov 2022 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
