
3 सितंबर आज का राशिफल 2023
मेष राशि
मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप की लापरवाही नुकसानदेह साबित होगी। बहनों का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा, यात्रा होगी जो लाभदायक रहेगी।
वृषभ राशि
बड़ों का मार्गदर्शन आगे बढ़ने में सहायक होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं, पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, मनोरंजन के कार्यों में समय बीतेगा। प्रेम प्रसंग में विवाद की स्थिति बन सकती है।
मिथुन राशि
दिन की सार्थकता को समझें, जरूरी कार्य पूरे करें आलस्य त्यागें, आगामी आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। परिवारजनों के व्यवहार से दुखी रहेंगे। धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा।
कर्क राशि
भाइयों के साथ किसी महत्वपूर्ण कार्यों में सहभागी बनेंगे, माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भवन भूमि के कार्यों में निवेश शुभ रहेगा, अध्ययन के लिए विशेष अवसर मिलेंगे।
सिंह राशि
आपकी दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है, आस पास के लोगों से संबंध मजबूत होंगे, वाहन सुख मिलेगा। पुराने रोग उभर सकते हैं, आर्थिक लाभ होगा। यात्रा होगी जो खर्चीली होगी।
कन्या राशि
विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ समय बीतेगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। पिता का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा।
तुला राशि
किसी विषय को लेकर मन में चिंता रहेगी, विचार मंथन करेंगे। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा, जमीन जायदाद के मामलों में विलंब कर रहे हैं, मेहमानों का आगमन संभव है।
वृश्चिक राशि
दूसरों की देखा देखी करने से बचें, आर्थिक लाभ होगा। नए दोस्त बनेंगे, मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। परिजनों से उपहार मिल सकते हैं। भाइयों से विवाद की स्थिति बन सकती है।
धनु राशि
बिना सोचे समझे आर्थिक निवेश से बचें। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे, नौकरी में तबादले के योग देरी से बनेंगे। यात्रा सम्भव है।
मकर राशि
भूमि भवन से संबंधित किसी विशेष कार्य के न होने से चिंतित रहेंगे जो भी काम करें। बहुत सोच समझ कर करें, न्यायपक्ष मजबूत होगा, दोस्तों की सहायता से कार्य होंगे।
कुंभ राशि
दिन शुभ है, पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ से रूके कार्य पूरे होंगे। पेट से संबंधित पीड़ा होगी, धर्म कर्म में मन लगेगा। परिजनों के सहयोंग से कार्य होंगे, संतान सुख संभव है।
मीन राशि
समय पर कार्य करना सीखें, क्रोध से बचें। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बहनों के व्यवहार से दुखी होंगे, किसी चीज के गुम होने से परेशान रहेंगे। प्रेम प्रसंग अनुकूल होंगे।
Updated on:
02 Sept 2023 05:10 pm
Published on:
02 Sept 2023 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
