4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Grah Gochar September 2023: इन तीन ग्रहों की चाल बदल देगी पांच राशियों की किस्मत, ऐसे आएगा बदलाव

Grah Gochar September 2023 : सितंबर ग्रह और नक्षत्रों की स्थितियों में बदलाव के कारण खास रहने वाला है। इस महीने तीन ग्रहों की स्थितियों में बड़ा बदलाव होने वाला है। 4 सितंबर को शुक्र कर्क राशि में सीधी चाल चलना शुरू करें तो गुरु बृहस्पति मेष राशि में ही उल्टी चाल चलेंगे। इसके बाद 16 सितंबर को बुध सिंह राशि में सीधी चाल चलना शुरू होंगे और बुधादित्य योग बनाएंगे। इसके अलावा 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं और महीने के आखिरी में 24 सितंबर को मंगल कन्या राशि में अस्त होंगे। ग्रहों की यह स्थितियां पांच राशियों को शुभ परिणाम देने वाली है. आइए जानते हैं कि किस पर बरस रही है सितारों की कृपा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 2 Sep 2023, 4:09 PM IST

planets.jpg

ग्रहों की चाल से सितंबर में इन लोगों की किस्मत बदलेगी

मिथुन राशि
ज्योतिषियों के अनुसार सितंबर महीने में ग्रहों की स्थितियों में बदलाव मिथुन राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। इसके प्रभाव से मिथुन राशि वाले पहले से ज्यादा मजबूत, प्रखर और आत्मविश्वासी बनेंगे। आप अपने सभी कार्यों को कुशलता से पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की और आय वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को भी सितंबर में लाभ मिलने वाला है। जमीन या प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन और सेहत के लिए भी यह समय अनुकूल है।


कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी सितंबर महीना लाभदायक है। इस महीने विचारों और सुझावों को लेकर आपमें स्पष्टता रहेगी और खुद को ऊर्जा से भी लबरेज पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा, अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों और वरिष्ठों के बीच आपकी छवि अच्छी रहेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को इस समय लाभ मिल सकता है। इस दौरान यात्रा के योग हैं और यह फायदेमंद भी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से भी शुभ संकेत मिल रहा है।

धनु राशि
सितंबर महीना धनु राशि वालों के लिए अच्छा रह सकता है। आपको विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इच्छानुसार फल मिलेगा, नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। हालांकि, आपको और मेहनत करनी पड़ेगी। सितंबर में समय बर्बाद ना करें और खुद को अपने काम पर केंद्रित करें। वैवाहिक जीवन के लिए ये समय अच्छा है, छात्रों के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Aditya L1 Solar Mission: आदित्य एल 1 सोलर मिशन की सफलता के क्या हैं चांस, जानिए ज्योतिषियों की भविष्यवाणी

मकर राशि
सितंबर का माह मकर राशि वालों के लिए सुखद हो सकता है। इस महीने मकर राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और इसका आपको शुभ परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी प्रगति होगी। इस दौरान आपका रुझान धार्मिक कार्यों के प्रति बढ़ेगा। हालांकि इस महीने कोई भी निर्णय लेने से पहले खूब सोच विचार लें। खुद को किसी भी तरह के कानूनी पचड़े से दूर रखें और सेहत के प्रति सतर्क रहें।

मीन राशि
सितंबर में मीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। जमीन से जुड़े मामलों से अच्छा लाभ मिलेगा। संपत्ति खरीदने या बेचने के लिए यह शुभ समय है। कार्यक्षेत्र में आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। हालांकि जल्दबाजी में निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस समय आपको खुशखबरी भी मिल सकती है। सितंबर आपके लिए खूब सफलता दिलाएगा।