
aaj ka rashifal
तुला : आज का राशिफल के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए 9 फरवरी को नई व्यापारिक योजना बन सकती है। उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। इस दिन आपको राजकीय सहयोग मिलेगा। इससे आपकी उन्नति का योग बनेगा। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।
वृश्चिक : पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों को गुरुवार के दिन अपनी जिम्मेदारी को समझने की जरूरत है। आज आपको गृहस्थ सुख मिलेगा। आज आपके लिए धनलाभ का भी योग बन रहा है। आज के दिन व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यो में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे।
धनु : धनु राशिफल के अनुसार धनु राशि के जातक गुरुवार को अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। आज संतान के लिए समय अनुकूल है। इस दिन लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
मकर: मकर राशिफल कहता है कि आज के दिन मकर राशि के जातकों के प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।
कुम्भ:कुंभ राशि के जातक न चाहते हुए भी फालतू खर्च के लिए विवश हो सकते हैं। मामूली चोट, विवाद आदि से आपको हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। 9 फरवरी को कुंभ राशि के जातक के लिए तीर्थयात्रा का योग बन रहा है। परिवार के प्रति सजग रहें।
मीनः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिल सकता है। आज आपके लिए काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य में गिरावट परेशान करेगी।
Updated on:
08 Feb 2023 05:39 pm
Published on:
08 Feb 2023 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
