
आज का राशिफल मंगलवार 7 मई 2024
मंगलवार 7 मई को मेष राशि वालों को कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
मंगलवार को वृषभ राशि वालों को व्यापार में परिश्रम अधिक करना होगा, लेकिन लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। वृषभ राशि वालों की सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।
पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।
आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं, शांत रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट और दुर्घटना आदि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
मंगलवार का दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे, पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।
अपनी संगत बदलें, आप का संसार बदल जाएगा। अपने आपको सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान और अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा, लाभ होगा।
मंगलवार को दिन की शुरुआत में रूकरूक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।
संतान के विवाह मामलो में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी और अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।
जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलो में आप का विरोध होगा, विवाद न करें।
संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं, अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
Updated on:
06 May 2024 07:25 pm
Published on:
06 May 2024 07:24 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
