Aaj Ka Panchang 7 May 2025
बुधवार, 07 मई, 2025
शुभ वि. सं : 2082
संवत्सर का नाम : सिद्धार्थ
शाकेसंवत : 1947
हिजरी संवत : 1446
मु.मास : जिकाद-08
अयन : उत्तरायण
ऋतु : ग्रीष्म
मास : वैशाख
पक्ष : शुक्ल
श्रेष्ठ चौघड़िया : आज लाभ, अमृत के चौघड़िए सूर्योदय से 9.06 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 10.44 से 12.23 तक रहेगा। चर, लाभ के चौघड़िया 3.41 से सूर्यास्त तक रहेंगे।
तिथि: दशमी तिथि दिन में 10.20 तक, तदुपरांत एकादशी तिथि होगी।
दिशाशूल: आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा।
राहु काल वेला: (मध्यमान से) दिन में 12.00 से 1.30 तक।
नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सायं 6.17 तक, तदुपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होगा।
योग: व्याघात योग रात्रि 1.05 तक, तदुपरांत हर्षण योग रहेगा।
करण: गर करण दिन 10.20 तक, तदुपरांत वणिज करण रहेगा।
विशिष्ट योग: रवियोग सूर्योदय से सायं 6.17 तक।
व्रत/दिवस विशेष: भद्रा रात्रि 11.25 से प्रारंभ, श्री महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान (जैन), श्री रवीन्द्र नाथ टैगोर जयंती, विवाह मुहूर्त उत्तराफाल्गुन नक्षत्र में।
चन्द्रमा: रात्रि 12.58 तक सिंह राशि में रहेगा, तदुपरांत कन्या राशि में प्रवेश होगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चे : आज रात्रि 12:58 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि सिंह होगी, तदुपरांत कन्या राशि होगी। आज सायं 6:17 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, तदुपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर टी, टू, टे, टो पर रखे जा सकते हैं। ये अग्नि तत्व की राशि हैं, जिससे इनको गुस्सा जल्दी आ जाता हैं परंतु नर्म भी जल्दी हो जाते हैं। ये पराक्रमी व बुद्धिमान, उधमी, कर्मठ, निडर, स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और बड़े काम से घबराते नहीं हैं। इनमें नैसर्गिक नेतृत्व क्षमता होती है।
पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्
Aaj Ka Panchang 7 May 2025