scriptआज का राशिफल: क्या लेकर आया है आपके लिए रविवार का दिन जानिये यहां | video rashifal of 28 june 2020 sunday aaj ka video horoscope | Patrika News

आज का राशिफल: क्या लेकर आया है आपके लिए रविवार का दिन जानिये यहां

locationभोपालPublished: Jun 27, 2020 05:53:45 pm

आज 28 जून 2020 को रविवार का दिन…

video rashifal of 28 june 2020 sunday aaj ka video horoscope

video rashifal of 28 june 2020 sunday aaj ka video horoscope

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि ( 12:35 AM, जून 29 तक ) व दिन रविवार का है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र (08:46 AM तक हस्त) रहेगा।

1. मेष राशि – काम को समय पर करते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो जल्द पूरा होगा। संतान से वाद विवाद हो सकता है। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।

2. वृषभ राशि – किसी बात को ले कर मन विचलित होगा। आय अच्छी रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं, फिर उसे लागू करें।

3. मिथुन राशि – परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।

4. कर्क राशि – कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च संभव हैं। निजी संबंधो में नजदीकिया आएंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं तो बेहतर होगा समझ से काम लें।

5. सिंह राशि – व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर वायदा में निवेश से बचें। आप का अपना धोखा दे सकता है। शिव जी आरधना से कामना पूर्ण होगी।

6. कन्या राशि – समय अनुकूल है, पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढेगी। घर में साज सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।

7. तुला राशि – मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग हैं। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

8. वृश्चिक राशि – कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आप की निंदा करते थे, वे अब आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे।

9. धनु राशि – प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा। दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा। नौकरी में तबादले के योग हैं।
10. मकर राशि – अपने निजी संबंधों में छोटी छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।

11. कुम्भ राशि – अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती हे। शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
12. मीन राशि – राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे साथ ही उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग के बीच संतान सुख संभव। सुख सुविधा पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय बीतेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो