24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022- कर्क से कन्या राशि के लिए आर्थिक वृद्धि का योग

Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022, Rashifal in Hindi: एक सप्ताह में सात दिन होते हैं, यह हर दिन अलग अलग ग्रहों का होता है, ऐसे में पूरे सप्ताह समस्त ग्रहों का प्रभाव एक जातक पर रहता है। ऐसे में हर ग्रह के प्रभावों को इस दौरान जातक को सहना होता है।

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Dec 11, 2022

kark_to_kanya.jpg

Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है। दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह कर्क से कन्या राशि के जातकों के लिए 11 से 17 दिसंबर 2022 तक क्या कहता है।

Cancer Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : कर्क साप्ताहिक राशिफल

बारहवां चन्द्रमा अतिरिक्त निवेश बढ़ा सकता है। अधिक व्यय से तनाव होगा। वैचारिक भिन्नता भी सामने आएगी। मंगलवार से ग्रहों का लाभ मिलेगा। व्यापार में युधवार तक बड़े निवेश से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन और कनिष्ठों से विवाद हो सकता है, इससे बचें। महिला और छात्रवर्ग को चिकित्सा क्षेत्र में अवसर मिलेगा।

शुभ रंग : गहरा नीला, हल्का गुलाबी

शुभ अंक : 4. 9 दिशा : नैऋत्य, मध्यपश्चिम

अनुकूल सलाह : आत्म संशोधन करने से सफलता मिलेगी।

Leo Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : सिंह साप्ताहिक राशिफल

कार्य से संबंधित नियमावली खतरों से बचाएगी। कानूनी पक्ष मजबूत रखें। कोई बड़ा कार्य इस सप्ताह सफलता देगा। व्यापार में बाहरी क्षेत्रों में मांग बढ़ने से उत्पादन बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ आर्थिक वृद्धि का योग। महिला और छात्रवर्ग को राज्यसभा सचिवालय से जुड़े क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : सुनहरा, गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 1, 3 दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण

अनुकूल सलाह : आगे की सोच ही सफलता की महती शर्त रहेगी।

Must Read-अनजाने भय से परेशान हैं तो इस कालाष्टमी पर अवश्य करें ये विशेष पूजा

Virgo Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : कन्या साप्ताहिक राशिफल

बड़े व्यक्ति से मुलाकात समस्याओं का समाधान करवा सकती है। हर क्षेत्र में प्रवेश की योजना भी बन सकती है। आर्थिक पक्ष में सुधार के योग। कपास से जुड़े बाजार का बाहरी मांग बढ़ने से लाभ। नौकरी में ब्रैद्धिक स्तर पर सुधार। महिला-छात्रवर्ग को मैनेजमेंट एंड एनालिसस के क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : नारंगी, बैंगनी

शुभ अंक - 2. 4 दिशा : उत्तर, पूर्व

अनुकूल सलाह : अपने प्रयासों के साथ योजना में परिवर्तन करें।

Must Read- Weekly Horoscope 11 to 17 december- तुला से धनु राशि वालों को लीक से हटकर करना होगा ये काम

Must Read- Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022- मकर से मीन राशि वालों को लाभ, पदौन्नति व तनाव से मुक्ति

Must Read- Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022- मेष से मिथुन तक किन राशियों का भाग्य देगा साथ

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग