23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope 11 to 17 december- तुला से धनु राशि वालों को लीक से हटकर करना होगा ये काम

Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022, Rashifal in Hindi: एक सप्ताह में सात दिन होते हैं, यह हर दिन अलग अलग ग्रहों का होता है, ऐसे में पूरे सप्ताह समस्त ग्रहों का प्रभाव एक जातक पर रहता है। ऐसे में हर ग्रह के प्रभावों को इस दौरान जातक को सहना होता है।

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Dec 11, 2022

tula_to_dhanu.jpg

,,

Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है। दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह तुला से धनु राशि के जातकों के लिए 11 से 17 दिसंबर 2022 तक क्या कहता है।

Libra Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : तुला साप्ताहिक राशिफल

नवम पंचम का चन्द्रमा शुभचिन्तकों का सहयेग प्रदान करने वाला रहेगा। बुधवार तक महत्त्वपूर्ण कार्य होंगे। व्यापार में लीक से हटकर ध्यान दें। आर्थिक लाभ के योग। नौकरी में उच्च प्रबंधन से तालमेल रखें। महिला तथा छात्रवर्ग को साउंड एंड टेक्नॉलाजी से जुड़े निजी क्षेत्र के अवसर।

शुभ रंग : जामुनी, हल्का हरा

शुभ अंक : 1, 5 दिशा: मध्यउत्तर, ईशान

अनुकूल सलाह : प्रयास तथा तकनीक सफलता की शर्त रहेगी।

Scorpio Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

चुनौतियों तथा अनुभव की परीक्षा की घड़ी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, सफलता मिलेगी। बुधवार से ग्रहों की अनुकुलता। व्यापार में गुरु, शुक्रवार आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। नौकरी में शासन से जुड़े अल्पकालिक सेवाओं के अक्सर। महिला तथा छात्रवर्ग को राज्य स्तरीय सेवाओं में अक्सर मिलेगा।

शुभ रंग : केसरिया, नींबू पीला

शुभ अंक : 3, 7 दिशा : मध्यदक्षिण, पश्चिम

अनुकूल सलाह : दृष्टिकोण तथा वैचारिक परिवर्तन की आवश्यकता है।


Must Read-अनजाने भय से परेशान हैं तो इस कालाष्टमी पर अवश्य करें ये विशेष पूजा

Sagittarius Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : धनु साप्ताहिक राशिफल

समसप्तक चन्द्रमा आर्थिक तथा सामाजिक दृष्टिकोण से प्रबलता दर्शा रहा है। प्रयासों पर ध्यान देकर कार्य सिद्ध करने का प्रयास करें। व्यापार में मंझी से जुड़े सभी प्रकार के सौदे पहले तीन दिन लाभ देंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को गैर शासकीय
महाविद्यालय में सेवा के अवसर मिल सकते।

शुभ रंग : नींबू पीला, गहरा लाल

शुभ अंक : 7, 8 दिशा : दक्षिण, पूर्व

अनुकुल सलाह : अनुभव तथा लक्ष्यों को साधकर आगे बढ़ें।

Must Read- Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022- कर्क से कन्या राशि के लिए आर्थिक वृद्धि का योग

Must Read- Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022- मकर से मीन राशि वालों को लाभ, पदौन्नति व तनाव से मुक्ति

Must Read- Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022- मेष से मिथुन तक किन राशियों का भाग्य देगा साथ

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग