
साप्ताहिक भविष्य फल
मेषः 20 से 26 फरवरी का समय मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला है। इस अवधि में कहीं से परेशानी आएगी तो कहीं लाभ भी मिलेगा। मसलन, साप्ताहिक राशिफल बता रहा है कि इस सप्ताह मेष राशि के जातक की सेहत ठीक रहेगी, लेकिन उन्हें यात्रा से बचना चाहिए। क्योंकि यह थकाऊ और तनावपूर्ण हो सकती है। हालांकि इस सप्ताह आपको पूर्व के निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसकी खुशी में पार्टी का प्लान भी कर सकते हैं। जिसमें अत्यधिक खर्च हो सकता है। इस सप्ताह आपका घर वालों से किसी वजह से विवाद हो सकता है। पहले की गई मेहनत रंग ला सकती है। प्रमोशन भी मिल सकता है। आपकी छवि को इस सप्ताह नुकसान पहुंच सकता है।
वृषः फरवरी के आखिरी सप्ताह में करीबियों दोस्तों के साथ यात्रा का योग बन सकता है। हालांकि यात्रा में खाने पर ध्यान रखना होगा, वर्ना पेट भी खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लंबित बिल, ऋण चुका पाएंगे। किसी को उधार देने से बचें, सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का इस सप्ताह मौका मिलेगा। इस सप्ताह दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी ऊर्जा को बर्बाद न करें। पढ़ाई पर फोकस करें।
मिथुनः साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक का समय दौड़ भाग भरा रहेगा। आपके स्वभाव में आक्रामकता रहेगी, खर्चों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपकी शांति को भंग करेगी। मानसिक तनाव हो सकता है। घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। नकारात्मक प्रभाव करियर को प्रभावित कर सकता है, छात्रों को सेहत पर ध्यान देना होगा।
कर्कः कर्क राशिफल के अनुसार 20 से 26 फरवरी के समय में कर्क राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहेगी। इस सप्ताह अचल संपत्ति से जुड़े लेनदेन पूरे हो सकते हैं। इस सप्ताह आत्मीयजनों से कुछ अनबन हो सकती है। जो लोग प्रेम संबंध में है, उनके प्यार के लिए समय अनुकूल है। मनचाहा जीवन साथी भी मिल सकता है। करियर से जुड़ी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, हालांकि यात्रा आपके अनुकूल नहीं होगी। इस सप्ताह पढ़ाई के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोगों को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे.
सिंहः इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। खुद को फिट रखने के लिए अधिक दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस सप्ताह दोस्त और करीबी आपको आर्थिक परेशानियों से निकलने में मददगार बनेंगे। जिनके सहयोग से आप अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकेंगे। इस सप्ताह आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा, व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। करियर में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। विदेश में पढ़ने के इच्छुक लोगों को सफलता मिलेगी।
कन्याः कन्या राशि वालों को इस सप्ताह सेहत के क्षेत्र से राहत मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, निर्णय लेने में सफल होंगे। आर्थिक जीवन में भाग्य साथ देगा, लेकिन निवेश से पहले ठीक से पड़ताल कर लें। घर परिवार के लोगों के साथ बहस न करें, महत्वपूर्ण कार्य से पहले घर के बड़ों-अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। इस राशि के छात्रों की छवि खराब हो सकती है।
Updated on:
20 Feb 2023 12:52 pm
Published on:
20 Feb 2023 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
