
railway station
इटारसी. रेलवे स्टेशन भले ही ए ग्रेड का हो लेकिन यहां सुविधाएं ए ग्रेड की नहीं हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के नाम पर लिफ्ट तो लगा दी लेकिन उनका सही संचालक अब तक नहीं हो पा रहा है। यही कारण है कि प्लेटफार्म 01 से लेकर 05 प्लेटफार्म से आने या प्लेटफार्म पर जाने वाले यात्रियों को 40-40 सीढिय़ां उतरना चढऩा पड़ रही है। जबकि प्लेटफार्म पर लगी लिफ्ट बंद पड़ी हैं। स्टेशन पर सात प्लेटफार्म में से सिर्फ 6 व 7 नंबर प्लेटफार्म पर ही लिफ्ट का संचालन हो रहा है।
विकलांगों के लिए नहीं व्यवस्था - ए ग्रेड श्रेणी वाले स्टेशन पर विकलांग यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं हैं। लिफ्ट का संचालन बंद है साथ ही फुट ओवर ब्रिज पर सिर्फ सीढिय़ां हैं। ऐसे में विकलांग यात्रियों को सीढिय़ों का ही उपयोग करना पड़ता है। प्रबंधन की इस लापरवाही से बुजुर्ग, विकलांग या अधिक सामान वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यहां तो लिफ्ट ही नहीं - सबसे ज्यादा परेशानी प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर आने-जाने वाले यात्रियों को होती है क्योंकि इस प्लेटफार्म पर लिफ्ट ही नहीं है। जबकि हरदा, जलबपुर और भोपाल से आने वाली अधिकतर गाडिय़ां इन दोनों प्लेटफार्म पर आती है। प्लेटफार्म पर पहले से गाड़ी मौजूद होने पर ट्रेन को अन्य प्लेटफाम पर डायवर्ट किया जाता है।
बाहर की लिफ्ट भी रहती है खराब - पार्किंग में लगी लिफ्ट भले ही अभी चल रही हो लेकिन ये लिफ्ट भी अधिकतर बंद ही रहती है। इस लिफ्ट में तो यात्रियों के साथ रेलवे कर्मचारियों के भी कैद होने की घटनाएं हो चुकी है। इस लिफ्ट पर सभी प्लेटफार्म पर जाने और आने वाले यात्रियों को दबाव रहता है फिर भी प्रबंधन कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं कर पा रहा है।
इनका कहना है
संबंधित कंपनी के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दी गई है। कंपनी के इंजीनियर की तकनीकी समस्या का निराकरण करेंगे।
एसके जैन, स्टेशन अधीक्षक
Published on:
23 Nov 2018 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
