
पीआइसी की बैठक में करीब 6.5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी
पिपरिया. गुरुवार को नगरपालिका परिषद प्रेसीडेंट इन कांउसिल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर विकास के लिए तैयार अजेंडा पर चर्चा के बाद सदस्यों ने सभी वार्डो के लिए करीब 6.5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी। सबसे महत्वपूर्ण गांधी वार्ड में नदी पर दो रपटों की मंजूरी रही क्योंकि रपटे नहीं होने से बारिश में हजारों लोग परेशान होते थे। पत्रिका ने रपटा निर्माण को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित कर नपा का ध्यान इस ओर दिलाया था। पीआइसी की बैठक नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल, पीडब्लूडी सभापति संतोष परते, सदस्य प्रभा साहू, परवीन बानो, प्रमिला मंडलोई, ब्रजेश दुबे, छगन कुचबंदिया की उपस्थिति में आयोजित की गई। सदस्यों ने शहर के लंबित विकास कार्यो पर चर्चा कर बैठक के सभी प्रस्तावों पर सहमति जताई। नगरपालिका राजीव जायसवाल ने कहा कि साढ़े छह करोड़ के निर्माण कार्यो को बैठक में स्वीकृति मिली है नगर हित में समस्त पार्षदों का सकारात्मक प्रयास रहा। बैठक अजेंडा मुख्य लिपिक कमलेश रघुवंशी सुनाया।
पचमढ़ी रोड का होगा चौड़ीकरण
फारेस्ट नाके से नगरपालिका परिषद तक मैन रोड का चौड़ीकरण ३५ लाख की लागत से होगा। रोड के दोनों तरफ सीमेंटीकरण होगा पोल शिफ्ंिटग के बाद डिवाइडर निर्माण होगा। पर्यटकों के आवागमन एवं शहरवासियों के लिए यह एक बेहतर सड़क के रूप मे पहचानी जाएगी।
दो रपटों का होगा निर्माण
गांधी वार्ड अयोध्या बस्ती ग्रामीण अंचल के वाशिंदों के लिए अब शहर पहुंच का रास्ता आसान होगा। पासा नदी बारिश में ग्रामीणों का रास्ता नहीं रोकेगी। नपा ने आयोध्या बस्ती में रपटा निर्माण ११ लाख लागत से और बंजारी माई के पास नदी पर बहुप्रतीक्षित रपटे की मांग को ७७ लाख की लागत से बनाने को मंजूरी दी।
सभी वार्डो में सड़क नाली निर्माण को मंजूरी
बैठक मेें एक महत्वपूर्ण निर्णय यह भी हुआ कि ड्रेनेज की समस्या से जूझते शहर के सभी वार्डों में लाखों की लागत से सीसी रोड और नालियों का निर्माण होगा। सभी बड़े नाले पक्के होंगे। बारिश में शहर ड्रेनेज के अभाव में अघोषित तालाब बन जाता है निर्माण कार्य होने के बाद नगारिकों को इस समस्या से राहत मिलेगी।
Published on:
11 May 2018 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
