4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश से किसानों पर बरसी आफत, 45 फीसदी गेहूं की फसल का नुकसान हुआ- देखें वीडियो

सुबह हुई बारिश एवं तेज आंधी से किसानों को गेंहू, चना की फसलें बर्बाद

less than 1 minute read
Google source verification
बारिश से किसानों पर बरसी आफत, 45 फीसदी गेहूं की फसल का नुकसान हुआ- देखें वीडियो

बारिश से किसानों पर बरसी आफत, 45 फीसदी गेहूं की फसल का नुकसान हुआ- देखें वीडियो

इटारसी। शुक्रवार तेज बारिश और आंधी से किसानों की फसलों को बहुत नुकसान हुआ। किसानों का कहना है कि यह आफत की बारिश है हमारे लिए खेतों में गेंहू और चने की 45 फीसदी फसलों को नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि यह फसलें लगभग कटने के लिए तैयार थी।

45 प्रतिशत नुकसान
किसानों के अनुसार लगभग 45 प्रतिशत फसलें खराब हुई है । वर्तमान में किसान विषम परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में प्राकृतिक आपदाओं का दौर जारी ह। जिससे किसान आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है। अनेंकों किसानों के खेतों की संपूर्ण फसलें गिर गयी किसानों नें कहा कि प्रशासन शीघ्र सर्वे कराकर राहत प्रदान करें अन्यथा हमें आगामी समय में अपनी अजीविका चलानें में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा ।







ये ग्राम हुए प्रभावित
बारिश से अनेकों गांवों कांदई हिम्मत, लोहारिया,रूपापुर,गजपुर,बिछुआ, मलोथर,टांगना,तीखड,भट्टी, तालपुरा, नयागांव, रामपुर, गुर्रा, दमदम, सनखेड़ा,मरोड़ा, जुझारपुर, देहरी, चिल्लई गांव की फसलें बर्बाद।

होशंगाबाद के इन गांवो को नुकसान
ग्राम पालनपुर, तालनगरी, बरंदुआ, रंधाल, हाँसलपुर, परादेह, बड़ोदिया, गुनोरा, साँवलखेड़ा, काद्राखेड़ी, रोहना, पलासडोह, खोखसर, खरखेड़ी, डोलरिया, बाइखेड़ी, टूग़रिया, उन्द्राखेड़ी, पलाशी, फेफरताल आदि अनेक गांवों में बहुत तेज बारिश हुई जिससें नुकसान उठाना पड़ा।

तहसील के 90 प्रतिशत गांवो में नुकसान
तेज हवा एवं बारिश से तहसील के अंतर्गत लगभग 90 प्रतिशत गांवों में भारी नुकसान हुआ है। किसानों की फसलें कटनें की कगार पर थी प्रशासन पटवारी एवं अन्य कृषि अधिकारियों के साथ शीघ्रता से नुकसान हुई फसलों का सर्वे कराए तथा शासन से मांग है कि तत्काल प्रभाव से उचित राहत राशि प्रदान करें।
रजत दुबे, जिला मीडिया प्रभारी भारतीय किसान संघ इटारसी