
akshaya tritiya 2018 and marriage
सोहागपुर। अक्षय तृतीया के अक्षय मुहूर्त में दिनभर जिलेभर में शादी समरोह की धूम रही। सामुहिक विवाह सम्मेलनों में जहां एक सैकड़ा से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधे वहीं लोगों ने इस दिन कई घरेलू शुभकाम भी संपन्न कराए।
कुशवाहा समाज :
कुशवाहा समाज द्वारा सोहागपुर के ग्राम जिर्रन में अक्षय तृतीया बुधवार को आयोजित निशुल्क विवाह सम्मेलन में 17 जोड़ों का विवाह आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके पर समाज के प्रदेश स्तर के जनप्रतिनिधि भी जोड़ों का आशीर्वाद देने पहुंचे।
कुशवाहा समाज जिलाध्यक्ष गुरुदयाल कुशवाहा, आयोजन समिति अध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाहा, सोहागपुर कुशवाहा समाज अध्यक्ष रामेश्वर मौर्य व जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सोहागपुर में यह पहला ही विवाह सम्मेलन था समाज का और अभूतपूर्व रूप से सफल रहा है। जिसके लिए समस्त सामाजिक बंधुओं को आयोजन समिति ने बधाई दी तथा आभार जताया है। इस दौरान आयोजन में वर वधु को आशीर्वाद देने प्रदेशाध्यक्ष नेतराम कुशवाहा सहित विधायक हिना काबरे व समाज इकाई के प्रदेश व जिला पदाधिकारीगण शालिगराम मौर्य, मंशाराम वर्मा, प्रदीप वर्मा, प्रभात पटेल, नर्मदा कुशवाहा मड़काढाना, नर्मदा कुशवाहा, लखनलाल पटवारी, लोकमन कुशवाहा, अजय मौर्य, अशोक कुशवाहा, मदनलाल कुशवाहा, रविशंकर कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। वर व वधुओं को आशीर्वाद देने समाजसेवी व भाजपा नेता जेपी माहेश्वरी सहित कांग्रेस से जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, नपाध्यक्ष संतोष मालवीय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक ठाकुर, आलोक जायसवाल व अन्य नेतागण भी पहुंचे।
जिप्सी पर बारात
मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सोहागपुर से वरों की बारात जिप्सी वाहन पर निकाली गर्ई। बैंड बाजों व डीजे की धुन पर निकाली गई बारात में दूल्हों के मित्रों ने छायादार स्थान खोजकर नृत्य भी किए। बारात करीब चार किलोमीटर दूर जिर्रन ग्राम के समीप झारखंडी माता वाले स्थान पर पहुंची। जहां वधु पक्षों सहित आयोजन समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने बारात का स्वागत किया। आयोजन स्थल पर मंडप को जामुन के पत्तों से सजाया गया था तथा व्यवस्थाएं भी पूर्ण रूप से दुरुस्त नजर आईं।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
सोहागपुर। मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत सोहागपुर में आयोजित विवाह सम्मेलन में 87 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। आयोजन समिति की ओर से शासन के नियमानुसार संपूर्ण सामग्री जोड़ों को दी गई। इस दौरान भोजन व्यवस्था को लेकर बारातियों व घरातियों में असंतोष नजर आया।
जपं सीईओ बंदू सूर्यवंशी व नप सीएमओ जीएस राजपूत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के 79 व शहरी क्षेत्र के आठ जोड़ों का विवाह आयोजन दौरान कराया गया। पंडित कैलाश परसाई के द्वारा मंत्रोच्चार करते हुए विवाह संपन्न कराया गया। खंड पंचायत अधिकारी ब्रजेश तिवारी व आयोजन प्रभारी कमल सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रत्येक जोड़े को योजनानुसार बर्तन, आभूषण, वस्त्र आदि दिए गए। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य जोड़ों के साथ तस्वीरे निकलवाते नजर आए। कार्य में उन्होंने कोई विशेष सहयोग नहीं किया, जिसे लेकर अधिकारियों में नाराजगी भी देखी गई। आयोजन मेेंं जपं अध्यक्ष मंजू अहिरवार, उपाध्यक्ष भरत पटेल, भाजपा मंडलाध्यक्ष आकाश पटेल, वरिष्ठ भाजपाई जेपी माहेश्वरी, उमेश शर्मा, मनोज गोलानी, संजीव शुक्ला, तहसीलदार भास्कर गाचले, नायब तहसीलदार विराट अवस्थी, बीएमओ डॉ. रेखासिंह गौर, सीडीपीओ जसिंता तिग्गा आदि ने वर एवं वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उपहार वितरण किए।
Published on:
18 Apr 2018 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
