
होशंगाबाद। आज वल्र्ड एग डे है। अंडे से शाकाहारी लोग परहेज करते हैं, लेकिन यह विशेष कर महिलाओं के लिए अत्याधिक फायदे मंद होता है। इसके सेवन से ब्रेस्ट कैंसर से बचा जा सकता है। खून की कमी भी दूर करता है। इसके अलावा इसके कई फायदे हैं। वैज्ञानिक डॉ. सुमेधा देशपांडे का तो यहां तक कहना है कि अंडा शाकाहारी होता है, लेकिन लोग इसे मांसाहारी समझकर उपयोग नहीं करते।
अंडे में विटामिन, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम, जिंक, बी-5, बी-12, बी-2, डी, ई, के, बी-6, ७० कैलोरी, ६ ग्राम प्रोटीन और ५ ग्राम हेल्दी फैट सहित अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्रतिदिन अंडे खाने से महिलाओं में खून की कमी, मोतियाबिंद, ब्रेस्ट कैंसर, हार्ट अटैक, आयरन की कमी, मोटापा जैसी कई बीमारियां दूर होती हैं।
अंडा सेवन करने के फायदे
1. आंखों के लिए बेहतरीन- अंडे से लुटेइन, जेक्साथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जिससे आंखों की रेटिना को स्वस्थ्य रखते हैं।
2. हेल्दी ब्रेन: कॉलीन एक न्यूट्रीएंट होता है जो दिमाग को सिग्नल देने का काम करता है।
3. आयरन की कमी: अंडे के पीले हिस्से को खाने से आयरन की मात्रा की शरीर में पूर्ति होती है।
4. मोटापा कम करना : शरीर में न्यूट्रियेंट्स की मात्रा होने से चेहरे में चमक और वजन कंट्रोल रहता है।
5. ब्रेस्ट कैंसर से बचाव : फोलिक एसिड और विटामिन १२ ब्रेस्ट कैंसर से बचाव करता है।
यह लोग न खाएं अंडे
डॉक्टर्स का कहना है कि हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट पेशेंट वाले मरीज अंडे का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। इसके अलावा इन लोगों को कभी भी कच्चा अंडा नहीं खाना चाहिए। इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने से दिल को नुकसान पहुंचता है।
महिलाओं की बीमारी पर होगा कंट्रोल
महिलाओं में ज्यादातर खून की कमी होती है। अगर वे रोज एक या दो अंडे अपने खाने में शामिल करें तो उन्हे खून की कमी, आयरन जैसी कई समस्याओं को जड़ से खत्म कर देता है।
डॉ. सुमेधा देशपाण्डे, प्रधान वैज्ञानिक केंद्रीय कृषि अभियांत्रिक संस्था
Published on:
13 Oct 2018 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
