6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ASI commits suicide आत्महत्या करने के पहले एएसआई ने सोसाइड नोट में लिखी ऐसी बात

नेमावर थाने के एएसआई ने हरदा में की आत्महत्या

2 min read
Google source verification
ASI commits suicide

आत्महत्या करने के पहले एएसआई ने सोसाइड नोट में लिखी ऐसी बात

हरदा। नेमावर थाने के एक एएसआई ने गुरुवार सुबह सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से मिले सोसाइड से पता चला है कि एएसआई खराब स्वास्थ्य के कारण परेशान था। साथ मानसिक तनाव में था, जिस कारण उसने यह कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार नेमावर थाने में पदस्थ 50 वर्षीय चंद्रभान सिंह यादव थाना परिसर में ही अपने शासकीय भवन में रहता था। कुछ दिनों से उनकी पत्नी भी साथ में रह रही थी। नेमावर थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 6.00 बजे के करीब चंद्रभान सिंह यादव की पत्नी ने रोते हुए मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुँचकर देखा तो चंद्रभान सिंह पंखे से लटके हुए थे। उन्हें तुरंत उतारकर नेमावर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर जीवन यादव ने उन्हें मृत घोषित किया ।

यह लिखा सोसाइड नोट में
सहायक उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह यादव नेमावर में शासकीय क्वार्टर में रहते थे। कुछ दिनों से उनकी पत्नी भी यहां रह रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि एक उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां, मानसिक तनाव, काम में मन नहीं लगने का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच का रही है।

किराए के मकान में रहे युवक ने लगाई फांसी
बैतूल. टिकारी क्षेत्र में किराए से कमरा लेकर रहने वाले एक फोटोग्राफर ने रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब दोस्त द्वारा फोटोशूट करने के लिए फोन लगाया तो, फोटोग्राफर फोन नहीं उठा रहा था। दोस्त ने कमरे पर पहुंचकर दरवाजे से नीचे देखा तो युवक के पैर लटके हुए दिखाई दिए, जिस पर दोस्त ने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि सूरगांव निवासी २४ वर्षीय अलकेश पिता भैयालाल बारमसे टिकारी में किराए के कमरे में रहकर फोटोग्राफी का कार्य करता था। फोटोग्राफर द्वारा फांसी क्यों लगाई गई इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।