
बारिश शुरू होते ही तुरंत करें ये उपाय, चंद दिनों में बन सकते है आप करोड़पति, जानिए कैसे?
होशंगाबाद। मंहगाई के जमाने में हर कोई पैसा कमाने भागता है। आज के समय में पैसा लोगों के लिए क्या मायने रखता है, इसके बारे में किसी को कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है। पैसा ही लोगों का सबसे बड़ा भगवान है। जिसके पास पैसा है वे दुनिया का हर काम आसानी से कर सकता है। और जिसके पास पैसा नहीं है वे कुछ नहीं कर सकता। ऐसे में हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके पास बहुत सारा धन हो वह पैसे अपने जीवन की हर छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी कर सकें। कुछ लोग पैसा कमाने के लिए जीवन में खूब मेहनत करते हैं। उन्हे धन की प्राप्ति होती है लेकिन कुछ लोग ठीक उल्टा करते है जीवनभर मेहनत करने के बाद भी उसके पास पैसा नहीं ठहरता। ऐसे लोग अपना पूरा जीवन अभाव में गुजार देते हैं। अगर ऐसा आप के साथ भी हो रहा है तो चिंता मत कीजिए हम आपको कुछ ऐसा उपाय बताएगें जिससे आप करोड़पति बन सकते हैं।
बारिश का पानी गिरते ही खिल उठता है चेहरा
आषाढ़ का महीना शुरू होते ही बारिश की शुरुआत हो जाती है। घर से बाहर निकलते ही रिमझिम बारिश के बाद जो मिट्टी की भीनी-भीनी ख़ुशबू आती है, तो मन मोहित हो जाता है। बारिश के बारे में ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि बारिश का पानी बहुत ही शुभ होता है और यह लोगों को भाग्यशाली बनाता है। बारिश का पानी धरती पर गिरते ही लोगों का चेहरा ख़ुशी से खिल उठता है। हरियाली छा जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ज्योतिषशास्त्र में बारिश के पानी को क्यों भाग्यशाली माना जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकार आप ख़ुद-ब-ख़ुद समझ जाएँगे।
हिंदु धर्म के हिसाब से पवित्र सीजन
वर्षा ऋतु हिंदू धर्म के हिसाब से बहुत ही पवित्र माना गया है। इसी समय निर्जला एकादशी, चंपक द्वादशी, श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा, श्री ध्यानु भगत जी की जयंती जैसे पवित्र त्योहार पड़ते हैं। इसके साथ ही लोग इस समय विष्णु जी, सूर्यदेव और भगवती की भी उपासना करते हैं। इसी वजह से इस महीने को पवित्र माना जाता है। मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि जो लोग वर्षा ऋतु में जल देवता की पूजा करते हैं, उनके घर में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही धन प्राप्ति के लिए घर में मंगल और सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए।
करोड़पति बनने के लिए करें ये उपाय
1. अगर आप चाहते हैं कि बारिश का पानी आपको करोड़पति बनाए तो आप बरसात के मौसम में छाता, नमक, खड़ाऊँ और आँवले का दान करें। अगर आप ये सभी चीजें किसी जनेऊधारी ब्राह्मण को दान करेंगे तो और भी ज़्यादा फायदा मिलेगा।
2. सुबह-सुबह स्नान करने के बाद ताजा खरबूजा तरबूज और खीरा का दान करें, इससे धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं। बरसात के मौसम में जल वाले फलों का दान करना चाहिए।
3. भूलकर भी बरसात के मौसम में बेल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपको कंगाल भी बना सकता है।
4. बरसात के मौसम में स्वस्थ्य रहने के लिए तेल वाली चीजों का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। इस मौसम में सौंफ, घी, नींबू और हींग का इस्तेमाल लाभदायक होता है।
Published on:
17 Jul 2018 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
