26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: मप्र के लड़कों ने बनाया सोशल डिस्टेंसिंग हेलमेट, पास होते ही करेगा अलर्ट

सोहागपुर के दो इंजीनियरों ने किया तैयार स्मार्ट हेलमेट, 1 मीटर के बाहर होने पर ग्रीन सिग्नल देगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

poonam soni

•

Updated: 24 May 2020, 2:25 PM IST

Video: मप्र के लड़कों ने बनाया सोशल डिस्टेंसिंग हेलमेट, पास होते ही करेगा अलर्ट

Video: मप्र के लड़कों ने बनाया सोशल डिस्टेंसिंग हेलमेट, पास होते ही करेगा अलर्ट,Video: मप्र के लड़कों ने बनाया सोशल डिस्टेंसिंग हेलमेट, पास होते ही करेगा अलर्ट,Video: मप्र के लड़कों ने बनाया सोशल डिस्टेंसिंग हेलमेट, पास होते ही करेगा अलर्ट

सोहागपुर. कोरोना संक्रमण को दूर करने के लिए जरूरी सोशल डिस्टेंस के लिए नगर के दो युवाओं का प्रयोग कारगर साबित हो सकता है।
शहर के युवा इंजीनियर चंद्रशेखर कुशवाहा और अमित मीणा एक स्मार्ट हेलमेट तैयार किया है। जो दो व्यक्तियों के बीच 1 मीटर से कम दूरी होने पर अलर्ट करेगा। साथ ही रेड सिग्नल चालू हो जाएगा। वहीं एक मीटर के बाहर होने पर यह हेलमेट ग्रीन सिग्नल देने लगेगा।

इनके लिए है कारगर
इस हेलमेट को लगातार 10 से 12 घंटे तक लगाया जा सकता है। क्योंकि इसमें कूलिंग पैड लगा हुआ है। जो गर्मी को देखते हुए लगाया गया है। बताया जाता है कि हेलमेट में कुछ एडवांस कार्य भी किया गया है, जिस कारण कोरोना वॉरियर पुलिस, डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टॉप, सफाईकर्मी इसको लगातार लगा सकते हैं।

मेक इन इंडिया के तहत बनाया
दोनों इंजीनियरों के अनुसार इन्होंने मेक इन इंडिया के तहत रोबोटिक एंड एयरोनॉटिक कंपनी स्टार्ट अप तैयार किया है। जो कोरोना महामारी के बचाव के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है जल्द ही जिले में यह हेलमेट उपलब्ध रहेंगे। हाल में युवाओं ने हेलमेट को एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शित किया है। हेलमेट अल्ट्रासोनिक सोनार सिग्नल की सहायता से रेड एवं ग्रीन सिगनल देगा।