13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया का सबसे चमत्कारिक फूल, इसे खिलते हुए देखने से बदल जाएगी आपकी जिंदगी

साल में एक बार खिलता है यह चमत्कारिक फूल

2 min read
Google source verification
brahma kamal is a medicinal herb and importance

photo

होशंगाबाद। ये है एक चमत्कारिक फूल। यह अत्यंत सुंदर चमकते सितारे जैसा आकार लिए मादक सुगंध वाला पुष्प होता है ब्रह्म कमल। जिसे हिमालयी फूलों का सम्राट कहा जाती है। कहते हैं कि आधी रात को खिलने वाले इस फूल को खिलते समय जो भी व्यक्ति देखता है उसकी हर कामना पूरी हो जाती है। इसलिए कहते हैं कि किसी भी घर में ब्रह्म कमल का खिलना व दर्शन करना दोनों शुभ होते हैं।
साल में एक बार आते हैं फूल
ब्रह्मकमल के पौधे में एक साल में केवल एक बार ही फूल आता है जो कि सिर्फ रात्रि में ही खिलता है। दुर्लभता के इस गुण के कारण से ब्रह्म कमल को शुभ माना जाता है।

ब्रह्म कमल औषधीय गुणों से भी परिपूर्ण
यह औषधीय पौधों से परिपूर्ण होता है। इसलिए इसे सुखाकर कैंसर रोग की दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इससे निकलने वाले पानी को पीने से थकान मिट जाती है, साथ ही पुरानी खांसी भी काबू हो जाती है।

देवताओं का प्रिय फूल
यह फूल देवताओं का प्रिय फूल माता जाता है इसकी विशेषता यह है कि जब यह खिलता है तो इसमें ब्रह्म देव तथा त्रिशूल की आकृति बन कर उभर आती है। ब्रह्म कमल न तो खरीदा जाना चाहिए और न ही इसे बेचा जाता है। इस दुर्लभ पुष्प की प्राप्ति आसानी से नहीं होती। हिमालय में खिलने वाला यह पुष्प देवताओं के आशीर्वाद सरीखा है।

एक ही रात रहता है फूल
यह साल में एक बार जुलाई-सितंबर के बीच खिलता है और एक ही रात रहता है। इसका खिलना देर रात आरंभ होता है तथा दस से ग्यारह बजे तक यह पूरा खिल जाता है। मध्य रात्रि से इसका बंद होना शुरू हो जाता है और सुबह तक यह मुरझा जाता है।

बैतूल में खिला ब्रह्म कमल
बैतूल जिले के आठनेर के ग्राम सातनेर निवासी देवेंद्र धाकड़े के निवास पर आषाढी एकादशी सोमवार रात चार ब्रह्म कमल खिले। ब्रह्म कमल खिलने की सूचना मिलते धकड़ के घर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था जो मंगलवार को भी जारी रहा।