
photo
होशंगाबाद। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया। स्टूडेंट्स ये परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इस साल सीबीएसई के एग्जाम्स 5 मार्च से 27 अप्रैल के बीच आयोजित किए गए थे। सीबीएसई इस बार छात्रों के लिए टेली काउंसलिंग भी कर रहा है। समेरिटंस स्कूल में संगीत विभाग के सात विद्यार्थियों ने परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए
सीबीएसई के १२वीं के परीक्षा परिणाम में समेरिटन्स स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा कायम रहा। कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल स्कूल के 146 विद्यार्थियों में से 138 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। स्कूल के कॉमर्स संकाय के भरण हर्णे ने सर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल में प्रथम स्थान बनाया। प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार शर्मा सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समेरिटंस स्कूल के टॉपर्स
- कॉमर्स संकाय के भरत हर्णे 96 प्रतिशत
- कॉमर्स की ही आयुषी चौरे 95 प्रतिशत
- विज्ञान संकाय के राग दीक्षित 93 प्रतिशत
- कला संकाय के आशुतोष मीना 87 प्रतिशत
सरवाईट के टॉपर
इशिता उपाध्याया : ९२.४ प्रतिशत
हर्ष तोमर : ९०.८
प्रथम खंडेलवाल : ९०.८
हर्षिता सोनी : ८७.४
आयुष श्रीवास्तव : ८७.४ प्रतिशत
खुशी से झूमे विद्यार्थी
परिणाम आने की सूचना पहले से ही होने के कारण विद्यार्थियों ने जश्न की तैयारी कर ली थी। परिणाम घोषित होते हुए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को स्कूल में पहुंचना शुरू हो गया। इसके बाद स्कूल में उत्सवी माहौल बन गया। सभी एक-दूसरे को बधाई देते रहे। यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
सात विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत अंक
स्कूल के संगीत विभाग के सात विद्यार्थियों ने परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए। शत-प्रतिशत अंक हासिल करने वालों में मानस दुबे, दामिनी पठारिया, अनुष्का कुशवाहा, मानवी केशवरे, आयुषी चौरे और अदिति दुबे शामिल हैं। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्राचार्य डॉ आशुतोष शर्मा, संगीत विभाग के प्रभारी चंदन मंडल और शिक्षिका ममता मिश्रा को दिया।
5 स्टेप्स में ऐसे चेक करें रिजल्ट
1. सबसे पहले या गूगल सर्च पर जाएं। इसमें 2018 रिजल्ट का ऑप्शन सिलेक्ट करें।
2. यहां कुछ फॉर्मलटीज आपको पूरी करनी हैं। ये वहीं फॉर्मलटीज हैं जो आपके एडमिट कार्ड पर दर्ज हैं।
3. यहां दिए गए बॉक्स में ये जानकारियां पूरी सावधानी के साथ भरें।
4. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट को चेक करने के बाद सबसे पहले इसे डाउनलोड कर लें। अगर संभव हो तो भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इसका प्रिंट आउट भी लेकर रखें।
Published on:
26 May 2018, 4:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.