नर्मदापुरम। सीमेंट कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की तर्ज पर पिछले एक महीने में सीमेंट के दाम 60 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। फरवरी माह तक सीमेंट के दाम स्थिर थे, लेकिन रूस यूक्रेन युद्ध के चलते कंपनियों ने शुरुआत में पांच-पांच रुपये कर बढ़ोतरी की इसी बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते ढुलाई की लागत अधिक होने के कारण 35 रुपए की वृद्धि कर दी है। इसके बाद सीमेंट का दाम 380 रूपए तक पहुंच गया है सीमेंट के दाम 19 फरवरी तक स्थिर थे और उनमें कोई उछाल नहीं आया था। 6 से 11 मार्च के बीच कंपनियों ने सीमेंट के दामों में 5 रुपए की वृद्धि की। इसके बाद अलग-अलग दिनों में 5 बार सीमेंट के दाम बढ़ाए गए। सीमेंट कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की तर्ज पर पिछले एक महीने में सीमेंट के दाम 60 रुपये तक बढ़ा दिए हैं