
सात फेरों से पहले जांच लें मार्कशीट, वरना होगी परेशानी
नर्मदापुरम। शादी ब्याह का समय चल रहा है। सात फेरे लेने की तैयारी चल रही है तो एक बार अपनी मार्कशीट या अन्य सभी दस्तावेज जांच लें, जिनमें आपकी उम्र का पता चल सके। दरअसल जिले में बाल विवाह रोकने की व्यवस्था निर्धारित की गई है। बाल विवाह की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। 3 मई को अक्षय तृतीय पर्व पर जिले में अधिक संख्या में विवाह कार्यक्रम होंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने अपील की है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु की बालिका एवं 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो अपराध है। बाल विवाह होने पर एक ओर बालक/बालिका की शिक्षा पर अंकुश लग जाता है वहीं दूसरी ओर बालिका के गर्भ धारण करने लेने से जान जाने का खतरा भी रहता है। इसके अलावा जन्म लेने वाले बच्चें के कुपोषित होने की भी संभावना रहती है।
बाल विवाह होने की इन नंबरों पर दें सूचना-
-9893310130
-07574-250469
-9893611099
-07574-254148
माखननगर क्षेत्र में - 9424928698, 07574-259349
केसला क्षेत्र में - 9826748422, 07572-272272
इटारसी क्षेत्र में - 9826748422, 07572-266434
सोहागपुर क्षेत्र में - 9977958902, 07575-278144
पिपरिया क्षेत्र में -7999511120, 07576-224963
बनखेड़ी क्षेत्र में -7987116574, 07576-228343
सिवनीमालवा क्षेत्र में - 8435204472, 07570-225333
जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त...
पंचांग के मुताबिक 2 मई, 3 मई, 9 मई, 10 मई, 11 मई, 12 मई, 13 मई, 17 मई, 18 मई, 20 मई, 25 मई, 26 मई और 31 मई है। पंचांग के मुताबिक जून में शादी के लिए सिर्फ 9 ही मुहूर्त हैं। जो 6, 8, 12, 13, 14, 15, 16, 21 और 22 मई को है।
बाल विवाह होने की इन नंबरों पर दें सूचना-
-9893310130
-07574-250469
-9893611099
-07574-254148
माखननगर क्षेत्र में - 9424928698, 07574-259349
केसला क्षेत्र में - 9826748422, 07572-272272
इटारसी क्षेत्र में - 9826748422, 07572-266434
सोहागपुर क्षेत्र में - 9977958902, 07575-278144
पिपरिया क्षेत्र में -7999511120, 07576-224963
बनखेड़ी क्षेत्र में -7987116574, 07576-228343
सिवनीमालवा क्षेत्र में - 8435204472, 07570-225333
Published on:
02 May 2022 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
