10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस की सर्जरी, महिलाओं के साथ अल्पसंख्यकों को जंबो कार्यकारिणी में आंशिक नेतृत्व, देखें पूरी सूची

पार्टी के सदस्य भी नहीं फिर भी बना दिया उपाध्यक्ष, चुनावी साल में सबको साधने के जतन
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Sandeep Nayak

•

Updated: 20 Aug 2018, 6:00 AM IST

esdfsdf

Big Breaking पत्नी को लगाई डांट तो पति ने पिता को कुल्हाड़ी काट डाला, रिश्ते फिर शर्मशार

होशंगाबाद। चुनावी साल में सबको साधने में जुटी कांग्रेस ने रविवार को होशंगाबाद की जंबो जिला कार्यकारिणी घोषित की। इसमें लगभग 225 लोगों को लिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी कार्यकारिणी घोषित की गई, लेकिन उसमें भी कांग्रेस चूक कर गई। पार्टी के प्राथमिक सदस्य तक नहीं होने के बावजूद राजा पलिया को उपाध्यक्ष बना दिया गया। महिलाओं को आंशिक नेतृत्व देने पर भी आक्रोश पनप रहा है। वहीं 8 अल्पसंख्यकों को जगह दी गई है।
सभी वर्गों को साधने में कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में पचमढ़ी की भी उपेक्षा कर गई, जहां हाल ही में भाजपा को शिकस्त देकर स्थानीय चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी। पलिया का कहना है कि उनसे पूछा तक नहीं गया। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी विवादों से बचने के कारण पहले ही घोषित होने से पूर्व रोक दी गई थी। इसके लगभग एक पखवाड़े बाद फिर संशोधन कर सूची जारी की गई, इसमें सभी वर्गों को शामिल करने की कोशिश की गई लेकिन फिर भी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट उपेक्षा का शिकार हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खेमे के मानक अग्रवाल की कार्यकारिणी में खूब चली। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी अपने समर्थकों को इसमें शामिल करने में सफल रहे।

पिपरिया के राजा पलिया को जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि वे कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं। पलिया का कहना है कि उनसे कुछ नेताओं ने पदाधिकारी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन मैंने उक्त प्रस्ताव से इंकार कर दिया था। फिर कैसे बना दिया, पता नहीं। वहीं कार्यकरणी में महिलाओं को दरकिनार किए जाने पर सवाल उठ रहे है। सबको हैरान कर देने वाली इस जम्बो कार्यकरणी में वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल गुट की खूब चली। जबकि सुरेश पचौरी व सिंघिया गुट के कार्यकर्ताओं को कम जगह मिल पाई।

नेता में सिंधिया और शहर में पचमढ़ी की उपेक्षा
जिला कार्यकारिणी में पचमढ़ी छावनी परिषद जीतकर जश्न मनाने वाली कांग्रेस ने यहां से सिर्फ एक पदाधिकारी को ही स्थान दिया है। सिंधिया द्वारा बनाई गई संभगीय चुनाव समिति से भी सिर्फ एक बीनू बुधौलिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही काकू भाई को पूर्व विधायक के नाते स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया। सिंधिया खेमे से पूर्व जिला युका अध्यक्ष शैलेन्द्र गोयल,मनीष शाह को भी जगह नही मिली है। मुख्यालय से एक हजार से अधिक वोट से जीते पार्षद लोकेश गोगले भी कार्यकरिणी में स्थान नहीं पा सके। सिंधिया गुट के सिवनी के जितेंद्र सोलंकी और इटारसी के पूर्व पार्षद सम्राट तिवारी भी सूची से बाहर हैं। स्थाई आमंत्रित सदस्य में जहां वर्तमान और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को जगह मिली तो पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सोहागपुर अभिलाष चंदेल को महामंत्री बनाया गया है। सिंघिया के करीबी राजेंद्र ठाकुर और हेमंत को भी कांगे्रस की सूची में स्थान नहीं मिला है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रही ममता नागोत्रा, मेहरबान सिंह और रणवीर पटेल भी जिला संगठन में जगह नहीं बना पाए।

किसको कितना प्रतिनिधित्व
जिला कार्यकारिणी में स्थाई रूप से आमंत्रित सदस्य 32 (6 महिला) , कोषाध्यक्ष 1, उपाध्यक्ष 52 (1 महिला), महामंत्री 44 (महिला नहीं ), सचिव 63 (महिला 1), सह सचिव 33 (2 महिलाएं ) को लिया गया है। इसमें 225 लोगों की जम्बो कार्यकारणी में 10 महिलाओं को लिया है। जिला कार्यकरणी में स्थाई आमंत्रित सदस्यों में सभी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिपं अध्यक्ष, नगरपालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

इनका कहना है
मेरी राजनीति मे कोई रुचि नहीं है । किसी भी पार्टी का मैं प्राथमिक सदस्य भी नहीं हूं । मेरा नाम जिला उपाध्यक्ष के लिए किसने दिया , कैसे आया मै खुद हैरान हूं। मेरा परिवार पुराना कांग्रेसी परिवार है, लेकिन मेरी राजनीति में कोई रुचि नहीं है।
- राजा पलिया, पिपरिया

जिलाध्यक्ष ने महिलाओं को समिति में स्थान ही नहीं दिया है, कांग्रेस में महिलाओं की कमी तो नहीं है। मैंने पदाधिकारियों को कहा है कि समाजबाद से ऊपर उठकर महिलाओं को मौका दें। महिलाएं ही विधानसभा सीटों को जीत कर दिखाएंगी।
- मीना वर्मा, कांग्रेस पूर्व नपाध्यक्ष