24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तबलीगी जमात व अजमेर से लौटे दो लोग मिले कोरोना संदिग्ध, पूरा परिवार आईसोलेशन में

Fight against Coronaफेफड़ों में इंफेक्शन के बाद अस्पताल में किया गया भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 2 Apr 2020, 11:39 AM IST

तबलीगी जमात व अजमेर से लौटे दो लोग मिले कोरोना संदिग्ध, पूरा परिवार आईसोलेशन में

तबलीगी जमात व अजमेर से लौटे दो लोग मिले कोरोना संदिग्ध, पूरा परिवार आईसोलेशन में

पिपरिया। तबलीगी मरकज से लौटे एक व्यक्ति के शहर में होने की सूचना के बाद स्वास्थ्य महकमा के होश उड़ गए। लौटे व्यक्ति को आईसोलेशन में रखा गया है। जबकि शहर से सटे एक अन्य युवक के कोरोना संदिग्ध होने पर उसे जांच के लिए हाॅयर सेंटर भेजा गया है। दो-दो संदिग्ध मामले आने के बाद होसंगाबाद के पिपरिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से लोगों में दहशत है।
पहला मामला शहर के सटे गांव समनापुर से आया। यहां एक बाइस वर्षीय युवक के कोरोना संदिग्ध होने की बात सामने आई। युवक की ट्रेवेल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि वह 16 मार्च को अजमेर गया था और 18 मार्च को वापस लौटा था।
बीएमओ डॉ.एके अग्रवाल ने बताया कि युवक को हल्का बुखार था, बाद में निमोनिया की पुष्टि हुई है। एक्सरे में लंग्स में इंफेक्शन की बात सामने आई है। इन सारे सिम्प्टन के सामने आने के बाद कोरोना संदिग्ध मानकर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
उधर, युवक के पूरे परिवार की स्क्रीनिंग के बाद सबको क्वारेंटाइन में रखा गया है।

Read this also: मध्यप्रदेश के इन अस्पतालों में वेंटिलेटर नहीं, दो डॉक्टरों के भरोसे अस्पताल

बीएमओ के अनुसार कोरोना के लक्षण सूखी खांसी, गले में दर्द और सांस लेने में दिक्कत से होती है। यह लक्षण फिलहाल युवक में नही दिख रहे है। लेकिन तापमान अधिक होने और लंग्स में निमोनिया पाए जाने पर उसकी कोरोना जांच आवश्यक है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही निगेटिव पॉजिटिव की पुष्टि होगी।
बीएमओ के अनुसार खापरखेड़ा गांव में भी नागपुर से आए कुछ लोगो की स्क्रीनिंग कराई गई है। अनेक राज्यों से लोग शहर में आ रहे है उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें 14 अप्रैल तक घर में ही रहने निर्देशित किया गया है।

Read this also: भोजन बैंक शुरू, कहीं राशन घर घर पहुंचा रहे तो कहीं बंट रहा पैकेट

मरकज से लौटे टेलर में मिले निमोनिया के लक्षण

दिल्ली मरकज जमात के अनेक लोगों में कोराना पॉजिटिव मिलने और कोरोना से मौत की पुष्टि के बाद देश भर में दहशत का माहौल है। 10 मार्च को दिल्ली निजामुददीन गए शहर के लोहिया वार्ड के एक टेलर को प्रशासन ने चिन्हित किया है। बुधवार को एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी शिवेन्द्रू जोशी ने टेलर के घर पहुंच उसे क्वारंटाइन के लिए अस्पताल लाया गया। उस व्यक्ति के घर पर क्वारंटाइन का पर्चा चस्पा कर दिया गया है। युवक की जांच पड़ताल में उसकी लंग्स में इंफेक्शन की बात सामने आई है। वह बुखार व खांसी से पीड़ित है। टेलर मास्टर की ट्रेवेल हिस्ट्र्री भी पड़ताल की जा रही है। पूरे परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया है।
बीएमओ ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कर उपचार दिया जा रहा था। गुरुवार को टेलर को जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। वहां कोरोना की जांच होगी उसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

By: Shakeel Niyazi